Published On : Mon, May 26th, 2014

ब्रम्हपुरी : आग में 300 बोरे धान खाक


ब्रम्हपुरी

ब्रम्हपुरी तालुका के ग्राम जुगनाला में शनिवार की रात करीब 10 बजे एक घर में लगी आग में 300 बोरी जयश्रीराम धान, बल्ली, पीवीसी पाइप के साथ ही पांच हार्सपावर की मोटर जलकर खाक हो गई. समय पर पहुंची दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे अनर्थ टल गया.

ब्रम्हपुरी से 6 किलोमीटर के अंतर पर ग्राम जुगनाला है. इसी ग्राम के निवासी शालिकराम सखाराम ठाकरे के घर में कल रात अचानक आग लग गई. आग की लपटें उठने के बाद गांव के लोग आग बुझाने में मदद करने लगे. इस बीच गडचिरोली और ब्रम्हपुरी से दमकल वाहनों को बुलाया गया. तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका. शालिकराम ठाकरे के घर के दो हिस्से हैं. एक में वे स्वयं अपने परिवार के साथ रहते हैं, जबकि दूसरे में धान, पाइप, मवेशियों का चारा आदि रखा हुआ था. आग में ठाकरे का कई हजार का नुकसान हुआ है. मामला अभी थाने तक नहीं पहुंचा है.

File Pic

File Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Gold Rate
May 27- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 159,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,47,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,70,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above