बेला
यहां से 22 कि.मी. की दूरी पर सिर्सी परिसर में उमरेड मार्ग पर नाली में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला. घटना से परिसर में सनसनी फ़ैल गई है.
अधिक जानकारी के अनुसार खेत में जा रहे सिर्सी निवासी सुनील कवडु देसाई के खेत के समीप कल सुबह 8:00 बजे के दौरान शव दिखाई दिया. इसकी जानकारी बेला पुलिस को दी गई. जानकारी मिलते ही बेला पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची तथा घटनास्थल का पंचनामा किया. बेला पुलिस ने भादंवि 302, 201 के तहत मामला दर्ज करके एसडीपीओ विलास देशमुख के मार्गदर्शन में बेला थानेदार विनोद रोकड़े ने आगे की जाँच शुरू कर दी है.
गौरतलब है की अज्ञात व्यक्ति की हत्या गला घोटकर की गई है . इसके बाद सबुत मिटाने हेतु शव नाली में फेंका गया. मृतक की उम्र 45 के करीब बताई जा रही है.
पिता से विवाद, बेटे ने पत्थर से फोड़ा सिर! #NagpurNews #Crime #FamilyDispute...
Nagpur शराब के पैसों को लेकर भाई ने भाई की चाकू से...
16 साल की नाबालिग को शादी का झांसा देकर यौन शोषण का...
Jalgaon में नकली देशी शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़!#FakeLiquor #MaharashtraNews #Excise #CrimeNews
Nagpur Crime: 14 साल की बेटी के कथित यौन शोषण का आरोप...
एनआईटी कार्यालय में महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ का आरोप





