बुलढाणा में हर्षित किसान खेती के काम में जुटा
बुलढाणा
मंगलवार और बुधवार को हुई तेज बारिश से जिले पर से सूखे के संकट के बादल फ़िलहाल छंट गए हैं. बारिश से हर्षित किसानों ने खेतों में अपने काम में भी तेजी ला दी है. जिले भर में हो रही बारिश से कुओं और बोरवेल में पानी का स्तर भी बढ़ गया है. हालांकि जिले में अब तक नदी-नालों में बाढ़ की कोई खबर नहीं है.
जून का पूरा महीना और जुलाई के 20 दिन बीतने के बाद भी पानी के नहीं बरसने के कारण किसान निराश हो गया था. जो थोड़ी-बहुत बुआई की गई थी वह भी बरबाद हो रही थी और जिन लोगों ने बारिश के इंतजार में बुआई रोक रखी थी वे हर दिन के बीतने के साथ ही चिंता में सूखते जा रहे थे. लाखों हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ की बुआई रुकी पड़ी थी. लेकिन अब पिछले दो दिन हुई जोरदार बारिश ने किसानों की उम्मीदों को फिर हरा कर दिया है. मवेशियों के चारे की समस्या भी इस बारिश से दूर हो जाएगी.

File pic
RTMNU के परीक्षा सिस्टम पर फिर उठे सवाल; एडमिट कार्ड में गलत...
संविधान चौक पर सीजेपी का प्रदर्शन #nagpurnews #cockroachjanatapartyprotest #latestnews #newsupdate
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 16 JUNE 2026 #news...
अजनी में युवक से 4 लाख अधिक की लूट.. #crime #nagpurnews #accusedarrest...
टिमकी चीमाबाई पेठ में 6 घरों में चोरी.. #crime #nagpurnews #accusedarrest #latestnews
16 नगरसेवकों ने गुटनेता बदलने की मांग ... #latestnews #politicsnews #maharashtranews #maharashtra







