Published On : Tue, Jul 29th, 2014

बुलढाणा : जिले में धूम-धाम से मनाई रमजान ईद

Advertisement


बुलढाणा

eid 2
इस्लाम धर्म में सबसे जरुरी समझा जानेवाला ईद-उल त्यौहार जिले में जगह-जगह मुस्लिम भाइयों ने बड़ी धुम-धाम से ईद मनाया. इस समय जिले के सभी मजीद में सामुदायिक नमाज करके एक दूसरे को बधाईयां दी. ईद के अवसर पर हिंदू समुदाय के लोगों ने भी मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की मुबारक बात देकर धार्मिक सदभाव का उदाहरण पेश किया.

रमजान माह मुस्लिम धर्म में सब तरफ पवित्र माना जाता है. इस माह में अनेक मुस्मिल समुदाय के लोगों ने एक माह के रोजे पकडे थे. तो कुछ लोगों ने गरीबों में अनाज व कपडे दान किये. इद के दिन शहर के इक़बाल चौक, जोहर नगर, इंदिरा नगर आदि मुस्लिम बहुल वार्ड के नागरिकों ने नए कपडे पहनकर इकबाल चौक, जुनागांव व इंदिरा नगर के मजिद में नमाज अदा की. वही बुलढाणा शहर के जुनागांव के इदगाह में शहर के मुस्लिम भाइयों ने नमाज (प्रार्थना) करके एक दूसरे को ईद की बधाईयां दी. ईद के अवसर पर सब तरफ रौनक छाई हुई थी. साथ ही  हिंदू भाइयों ने मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारक बात दी. ईद के पहले इफ्तार पार्टी का भी आयोजन किया गया था.

eid 1

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.