Published On : Thu, Jul 24th, 2014

बुलढाणा : “एक गांव एक गणपती” के लिए गांववासी करे समर्थन – जिलाधिकारी किरण कुरुंदकर

Advertisement


बुलढाणा

ganpati
आगामी गणेशोत्सव में जिले में “एक गांव एक गणपती” संकल्पना को समर्थन देने का आह्वाहन जिलाधिकारी किरण कुरुंदकर ने किया है. इससे पैसों की बचत के साथ ही भाईचारा बढ़ेगा ऐसे विचार जिलाधिकारी किरण कुरुंदकर ने रखे साथ ही उन पैसों का इस्तेमाल गांव के विकास के लिए हो सकता है ऐसा कुरुंदकर ने कहा. महात्मा गांधी तंटामुक्त गांव योजना के अंतर्गत पत्रकारों के लिए लेखन पुरस्कार समिति की बैठक 22 जुलाई को हुई जिसमे में वह बोल रहे थे. वहीँ कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधीक्षक दीघावकर ने जानकारी दी की उस्मानाबाद में इस संकल्पना में 850 गांव में एक गांव एक गणपती योजना बनाई गई और इसका फ़ायदा तंटामुक्ती को होता है, इसके लिए सभी सकारात्मक प्रतिसाद दे यह आवाहन उन्होंने किया.

पत्रकार पुरस्कार के लिए 29 जुलाई तक अपनी अर्जी जिला सुचना कार्यालय में पेश करे. उसके बाद आई अर्जीयों और प्रस्तावों पर विचार नहीं किया जाएगा ऐसी जानकारी जिला सुचना अधिकारी प्रशांत दैठणकर ने दी. इस दौरान समिति सदस्य पुलिस अधीक्षक श्यामराव दिघावकर, प्रशांत दैठणकर, समिति सदस्य व जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष समाधान सावले, इंदुमती लहाने आदि की उपस्थिती थी.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.