-अब तक 38213 लोगों के खिलाफ हो चुकी है कार्रवाई

File pic
नागपुर: नागपुर महानगरपालिका के उपद्रव खोजी दल ने मंगलवार को बिना मास्क के घूमने वाले 8 गैरज़िम्मेदार नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई की और उनमें से हर एक से 500 रूपये के अनुसार 4 हज़ार रुपए का जुर्माना वसूला। पिछले कुछ महीनों में उपद्रव खोजी दल ने 38213 नागरिकों के खिलाफ कार्यवाही की और उनसे 1,74,65,500 रुपए का जुर्माना वसूला।
कोरोना वायरस से संक्रमण का ख़तरा बहुत बढ़ गया है। लेकिन अब भी कई स्थानों पर सामाजिक दूरी एवं अन्य नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। अतः मनपा की उपद्रव खोजी दल बिना मास्क के घूमने वाले नागरिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। यह नागरिक अपने स्वयं के स्वास्थ्य के साथ-साथ अपने परिवार और समाज के लोगों के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं। नियम तोड़ने वाले इन नागरिकों को मनपा कि ओर से मास्क भी वितरित किए जा रहे हैं।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 14 JULY 2026 #top10...
सूदखोरी के बाद अब रिश्तेदार से ठगी! #NagpurNews #FraudCase #Scam #Crime #PoliceAction...
नशे की लत के लिए चोरी! #NagpurNews #Ganeshpeth #BikeTheft #VehicleTheft #CrimeNews #PoliceAction
अलग विदर्भ की मांग फिर तेज! #NagpurNews #Vidarbha #SeparateVidarbha #PoliticalNews #protest #news
राहुल पहले अपनी पार्टी देखें : फडणवीस #DevendraFadnavis #RahulGandhi #MaharashtraPolitics #politics



