Published On : Sat, Aug 23rd, 2014

बल्लारपुर : अबकी बार, राज्य में भी महायुती सरकार

Advertisement


विधायक सुधीर मुनगंटीवार का दावा


बल्लारपुर

sudhir mungantiwar
विकास कार्यों को क्रियान्वित करते हुए हमने कभी राजनीति को आड़े नहीं आने दिया. सबको साथ लेकर काम करने पर ही हमारा जोर रहा. अब आघाडी सरकार के पापों का घड़ा भर चुका है और विधानसभा चुनाव में इस बार महायुती की सरकार की सत्तारूढ़ होगी. यह विश्वास भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने व्यक्त किया.

बल्लारपुर तालुका के ग्राम कोठारी में खनिज विकास निधि से मंजूर जलापूर्ति योजना के भूमिपूजन समारोह में वे बोल रहे थे. इसी अवसर पर विधायक निधि से निर्मित बौद्ध समाज सभागृह का लोकार्पण भी किया गया. दोनों कार्यक्रम जयराम राजेश्वर खामनकर, वसंत वाडगुरे, सरस्वतीबाई खोब्रागड़े, रामचंद्र वडघणे, गौराबाई गेडाम आदि वरिष्ठ नागरिकों के हाथों किया गया.

कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष संतोष कुंभरे, राजीव गोलीवार, राजू बुद्धलवार, पंचायत समिति के उपसभापति सुमन लोहे, पंचायत समिति के पूर्व उपसभापति विलास बोबडे, भाजपा तालुका के महासचिव रमेश पिपरे, पंचायत समिति की सदस्य चंद्रकला बोबाटे, मोरेश्वर लोहे, कोठारी की सरपंच गोपिका बुटले, उपसरपंच अमोल कातकर, सुरेश राजुरकर, सुनील फरकडे, सुनील कोंगरे, पूर्व जिला परिषद सदस्य शालिक पेंदाम, शोभा वडघणे, स्नेहल टिंबडिया, काजल टिंबलिडया, संतोष लोनगाडगे, संगीता जेउरकर, अनिल मोरे, श्रावण सातपुते, प्रमोद ठाकरे, कंयलवार, ज्ञानेश्वर लोहे, इंदुताई कुलसंगे, रुपदास सिडाम, विनोद आत्राम, प्रमोद भोयर उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन विनायक कोसरे ने किया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.