Published On : Mon, Sep 8th, 2014

बल्लारपुर : अनैतिक संबंधों में युवक की हत्या

Advertisement


हत्यारा गिरफ्तार

बल्लारपुर (चंद्रपुर)

पं. दीनदयाल वार्ड के एक जोड़ी में रविवार को खून से सं सनी एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई. मृतक नागेश पोचम आयलवार (32) की मां श्यामला आयलवार की शिकायत पर पुलिस ने विनोद राजू पोतराजे को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया. मृतक नागेश और आरोपी विनोद पोतराजे की पत्नी के बीच अनैतिक संबंध थे. इस संबंध में जानकारी होने पर आरोपी ने नागेश की हत्या कर दी. मृतक की मां ने रिपोर्ट में बताया कि शिनीवार की रात 9:30 बजे नागेश को फ़ोन आया. इसके बाद घर से चला गया. रात भर नहीं आया. रविवार की सुबह पड़ोस में रहने वाले तिवारी नामक दुकानदार ने बताया कि उनके घर के पीछे एक खाली झोपड़ी में खून से सनी नागेश की लाश पड़ी है. उसके सिर, गले पर चोट के निशान थे. अपुष्ट सूत्रों के अनुसार पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी विनोद पोतराजे के अलावा अन्य 2 नाबालिक आरोपियों को हिरासत में लिया है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.