Published On : Sat, May 3rd, 2014

पुसद : ट्रैक्टर दुर्घटना में दो की मौत

Advertisement


पुसद

उमरखेड़ फाटे पर बोरी परिसर में बुधवार सुबह 6.30 बजे यहां एक ट्रैक्टर के नाले में पलट जाने से ट्रैक्टर चालक हनुमान बलिराम बोंबले (23) तथा मजदूर अजय माधव गायकवाड़ (22) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

स्थानीय गढ़ी वार्ड निवासी शेख अयूब शेख सकुर का ट्रैक्टर (एमएच 29 आर 9408) लेकर चालक हनुमान बोंबले बोरी के ईट भट्टे पर जा रहा था. इस दौरान बोरी के पासवाले बंडू पुलाते के खेत के नाले में यह ट्रैक्टर पलट गया. चालक तथा मजदूर ट्रैक्टर के नीचे दब गए. दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गई.

घटना की जानकारी बोरी के पुलिस पाटिल नामदेव ढगे ने ट्रैक्टर मालिक शेख अयूब को दी. उसने पुसद शहर थाने में खबर किया. पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर लाश का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

File Pic

File Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.