Published On : Thu, May 22nd, 2014

पवनी : नलों से आ रहा है कीड़ेयुक्त पानी


पवनी

पवनी तालुका की गट ग्राम पंचायत निष्टी में पीने के पानी में कीड़े पाए जाने से ग्रामीणों के स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा हो गया है. ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन से इस तरफ ध्यान देकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

निष्टी ग्राम पंचायत में वायगांव और ठानेगांव का समावेश है. विगत 18 मई से दिलीप मरसकोल्हे, राजू डहारे और अंकुश वरठी के घरों के नलों में कीड़ेयुक्त पानी आ रहा है. ग्रामीणों ने इसकी लिखित शिकायत सरपंच और सचिव से की है. शिकायत करने वालों में प्रकाश पचारे, शेषराव डहारे, देवीदास पचारे, गजानन भानारकर, नेपाल डहारे, असित मरसकोल्हे , विशाल शहारे, युवराज डहारे, सदाशिव डहारे और नारायण डहारे शामिल हैं. नलों के पानी में भारी मात्रा में कीड़ों के आने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है.

File Pic

File Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement

Gold Rate
May 04- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,50,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,39,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,47,300/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above