Published On : Fri, May 2nd, 2014

पवनी : क्वालिस-ट्रक भिड़ंत में महिला की मौत, कई घायल

Advertisement


पवनी

पवनी के निकट गोसे से कामठी (नागपुर) जा रही एक क्वालिस और ट्रक की भिड़ंत में एक महिला की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए. यह दुर्घटना आज दोपहर को निष्टी के पास घटी.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कामठी के कुछ लोग लडकी देखने के लिए कल पहली मई को गोसे गए थे. इसमें महिला, पुरुष और बच्चों का समावेश था. ये सभी अपनी एम.एच. 31 सीएम 2495 क्रमांक की क्वालिस गाड़ी से आज कामठी क़े लिए निकले. निष्टी फाटे के पास पीले रंग के एक ट्रक ने क्वालिस को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी पलट गई और रंजना राजेंद्र पाटिल की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. दुर्घटना के बाद ट्रक चालक घटनास्थल से भाग खड़ा हुआ.

क्वालिस चालक अमित गोंडाने क़ी शिकायत पर पुलिस ने भादवि की धारा 279, 337, 338 व 304 अ के तहत मामला दर्ज किया है. घायलों का पवनी के ग्रामीण रुग्णालय में उपचार जारी है. पीएसआई पी. डी. मानकर व बड़वाइक मामले की जांच कर रहे हैं.

File Pic

File Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.