Published On : Fri, Jun 13th, 2014

नेरी : पिता ने बेटे को उतारा मौत के घाट

Advertisement


खांबाडा की सनसनीखेज़ वारदात

नेरी

Murder
पिता शराब का आदी था और इस वजह से पीता और बेटे के बीच आएदिन झगड़ा होता था. घटना के दिन भी दोनों की बीच जमकर झगड़ा हुआ था. इसके कारण पीता ने सुबह 4 बजे के करीब जब बेटा नींद में था उसी वक्त कुल्हाड़ी से वार कर उसकी ह्त्या कर दी. यह घटना गुरुवार 12 जून को चिमूर तालुका के खांबडा में घटी.आरोपी पिता घनश्याम मारोती श्रीरामे (45) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रूपेश घनश्याम श्रीरामें ऐसा मृतक का नाम है.

दो माह पूर्व घनश्याम के एक बेटे सूरज ने कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली थी. तभी से पिता-बेटे में झगड़ा शुरू था।पिता ने बैलों की जोड़ी को भी बेच दिया था. इस वजह से भी दोनों के बीच तनातनी थी लेकिन पिता शराबी होने से बेटे की बातों की तरफ ध्यान नहीं देता था. पिता रोज शराब के लिए पैसे खर्च करता था और रूपेश पीता को रोकता था. इसी कारण से उनमे झगड़ा होता था. इस घटना से परिसर में खलबली मची हुई है. पुलिस ने आरोपी पीता पर भादंवी धारा 302 के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आगे की जांच पुलिस निरिक्षक आंबोरे के मार्गदर्शन में शिवरकर, हरिभाऊ चौधरी कर रहे है.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.