Published On : Sat, Sep 13th, 2014

नागभीड़ : संदेह में पत्नी को उतारा मौत के घाट

Advertisement


नागभीड़ (चंद्रपुर)

चरित्र पर संदेह कर पति ने नींद में सो रही पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. यह घटना शुक्रवार रात 12:30 बजे के करीब तहसील के किरमटीमेंढा ग्राम में घटी. पुलिस ने आरोपी पति हरिदास लिकवडु उईके(45) को गिरफ्तार कर लिया. वंदना उईके ऐसा मृतक का नाम है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 किमी दूर किरमटी मेंढा ग्राम निवासी वंदना उईके (35) का विवाह 5 किमी दूर डोंगरगांव निवासी हरिदास उईके से हुआ था. दोनों को गौरव (15) और सौरव (12) बच्चे है. कुछ दिनों से बड़े पुत्र गौरव की तबीयत खराब होने से वंदना पुत्र को लेकर मायके किरमटीमेंढा आई थी. गौरव का ऑपरेशन होने के बाद उसके स्वास्थ में सुधार हो रहा था. बताया जाता है कि, एक-दो दिन में वह ससुराल डोंगरगांव लौटने वाली थी. गुरुवार की शाम उसका पति हरिदास अपने ससुराल आया. रात 12:30 बजे उसने नींद में सो रही पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. नागभीड़ पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ भदंवि 302 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया. आगे की जांच पीएसआई सेलोटे कर रहे है.

Gold Rate
July 13 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,19,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 13 JULY 2026 #top10 #maharashtranews #updatednews #vidarbhanews #news

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 13 JULY 2026 #top10...

मेडिकल कॉलेज मुद्दे पर बच्चू कड़ू का रवि राणा को जवाब | #bacchukadu #ravirana #political #news

मेडिकल कॉलेज मुद्दे पर बच्चू कड़ू का रवि राणा को जवाब |...

नागपुर में एमडी ड्रग्स के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई #NagpurNews #MDDrugs #Mephedrone #NDPS #crimenews

नागपुर में एमडी ड्रग्स के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई #NagpurNews #MDDrugs #Mephedrone...

ईंट भरने के विवाद में मजदूर की हत्या ...#maharashtranews #nagpurnews #news #vidarbha

ईंट भरने के विवाद में मजदूर की हत्या ...#maharashtranews #nagpurnews #news #vidarbha

रवि राणा का उद्धव ठाकरे पर बड़ा हमला #MaharashtraPolitics #RaviRana #UddhavThackeray #ShivSena

रवि राणा का उद्धव ठाकरे पर बड़ा हमला #MaharashtraPolitics #RaviRana #UddhavThackeray #ShivSena

अमरावती को मिले नए नगर आयुक्त | #MaharashtraNews #MunicipalCorporation #MunicipalCommissioner #news

अमरावती को मिले नए नगर आयुक्त | #MaharashtraNews #MunicipalCorporation #MunicipalCommissioner #news

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges