
आज मंगलवार २४ जून को विधान परिषद के नागपुर स्नातक क्षेत्र सीट के चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती आरंभ हो चुकी है।
ज्ञात हो कि नागपुर संभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में कुल 34.7 फीसदी मतदान हुआ.विभाग के अंतर्गत 6 जिलों में भंडारा मतदान के मामले में सबसे आगे रहा. यहां कुल 44.27% मतदान हुआ जबकि वर्धा में सबसे कम 26.37% ही वोटिंग हुई. आज सुबह आठ बजे से सिविल लाइंस स्थित प्रोविडेंस हाईस्कूल में कड़क बंदोबस्त में शुरू हुई। मतगणना केंद्र में 24 टेबल लगाए गए है. प्रारंभ में 6 जिलों के 317 मतदान केंद्रों पर पडे 1 लाख 73 हजार मतों में से अवैध व ‘नोटा’ मतों को अलग किया जाने का सिलसिला जारी है . इसके बाद कुल वैध मतों में से विजयी मतों का कोटा तय किया जाएगा. यह प्रक्रिया दोपहर तक चलेगा ,इसके बाद प्रथम क्रमांक की पंसद के वोटों की गिनती शुरू होगी. हर टेबल पर एक हजार मतों की एक साथ गिनती होगी. कुल मतों की संख्या को ध्यान में रखते हुए चार से पांच राउंड होने की संभावना है.





LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
निर्मल उज्ज्वल के प्रमोटर के घर पहुंचे जमाकर्ता | "हमारा पैसा वापस...
NagpurCrime : नागपुर में काली बाइक गैंग का आतंक; एक दिन में...
Amravati: दर्यापुर के ज्वेलर्स में हथियारबंद डकैती #Amravati #jewellery #Robbery #Crime #Robbery
Nagpur: Cotton Market की सद्गुरु सेल्स में भीषण आग #Nagpur #NagpurNews #FireAccident...
Nagpur: हिस्ट्रीशीटर पुलिस कस्टडी से फरार #Nagpur #NagpurNews #HistorySheeter #PoliceCustody #Crime




