Published On : Mon, Mar 30th, 2020

नागपुर में कोरोना वायरस के 2 नए मरीज मिले, संक्रमित लोगों की संख्या हुई 16

Advertisement

नागपुर (Nagpur). महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमण के 12 नए मामले सामने आए हैं. इसके बाद राज्य में इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 215 हो गई. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. संक्रमण के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र राज्य में ही सामने आ रहे हैं, उसके बाद केरल सबसे ज्यादा मामले देखे गए.

वहीं महाराष्ट्र के बुलढाणा में शनिवार को जिस 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई थी, उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई. ऐसे में राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 8 हो गई. अधिकारी ने बताया कि 5 पुणे, 3 मुंबई, 2 नागपुर और एक-एक कोल्हापुर और नासिक में मामले सामने आए हैं.

34 लोगों को मिली अस्पतालों से छुट्टी

इससे पहले राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी थी कि राज्य में अबतक 34 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों को छुट्टी दी जा चुकी है, उन्हें छुट्टी की तारीख से 14 दिन बाद तक खुद को अनिवार्य रूप से अलग रखना होगा. बता दें महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के केस सामने आए हैं.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.