Published On : Sat, Nov 3rd, 2018

दुरांतों में जुड़ेगा अतिरिक्‍त द्वितीय और तृतीय श्रेणी वातानुकूलित कोच

Advertisement

दिवाली में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए

नागपुर: दीपावली मे यात्रियों की ज्यादा भीड़ और प्रतीक्षा सूची को ध्यान मे रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि गाड़ी संख्या 12290/12289 नागपुर – मुंबई – नागपुर दुरांतो एक्सप्रेस में एक अतिरिक्‍त द्वितीय और तृतीय श्रेणी वातानुकूलित कोच अस्थाई रूप से जोड़ा जाएगा. गाड़ी संख्या 12290 नागपुर – मुंबई दुरांतो एक्सप्रेस गाड़ी में 3 नवंबर 2018 से 14 नवंबर 2018 तक यह सुविधा होगी.

गाड़ी संख्या 12289 मुंबई – नागपुर दूरोंटो एक्सप्रेस गाड़ी में 4 नवंबर से 15 नवंबर 2018 तक की कालावधि के लिए एक अतिरिक्‍त द्वितीय सह तृतीय श्रेणी वातानुकूलित कोच अस्थाई रूप से जोड़ा जाएगा.