Published On : Sat, May 24th, 2014

नागपुर : महाराष्ट्र के चिकित्सा अधिकारियों ने दी सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

Advertisement


26 से 31 मई तक असहयोग आंदोलन करेंगे


नागपुर

महाराष्ट्र के सरकारी अस्पतालों के चिकित्सा अधिकारी आगामी सोमवार 26 मई से असहयोग आंदोलन आरंभ करने वाले हैं. चिकित्सा अधिकारियों के संगठन महाराष्ट्र राज्य राजपत्रित चिकित्सा अधिकारी गट ‘अ’ संगठन (मैग्मो) ने अपनी मांगों को पूरा करने के राज्य सरकार द्वारा दो सालों तक ध्यान नहीं देने पर यह असहयोग आंदोलन का रास्ता अपनाने का फैसला किया है. इसके बाद भी मांग पूरी नहीं होने पर दूसरे चरण में सरकारी अस्पतालों के सभी चिकित्सा अधिकारी सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे तथा अंत में सामूहिक इस्तीफा देने का कदम उठाया जाएगा.

मैग्मो के महासचिव डॉ. प्रमोद रक्षमवार ने बताया कि राज्य सरकार ने उनकी मांगों पर वर्ष 2011 में ही ध्यान देने का आश्‍वासन दिया था, पर मांगें अब तक पूर्ण नहीं हो पाई. राज्य भर के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सा अधिकारी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों की संख्या 12 हजार के करीब है. उन्होंने कहा कि वे सभी पहले चरण में 26 से 31 मई तक असहयोग आंदोलन करेंगे.

डॉ. रक्षमवार ने कहा कि इस अवधि में स्वास्थ्य विभाग को रोजाना भेजे जाने वाले मेडिकल इंफार्मेशन सिस्टम पर भी रोक लगा दी जाएगी, बैठक का बहिष्कार किया जाएगा, एक से 6 जून के बीच ओपीडी बंद रखकर केवल आकस्मिक विभाग में सेवाएं दी जाएगी और 7 जून से आकस्मिक विभाग, शवविच्छेदन और मेडिको लीगल केसेस देखना बंद कर दिया जाएगा. इसके बाद दूसरे चरण में सामूहिक अवकाश तथा अंत में सामूहिक इस्तीफा दिया जाएगा.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.