Published On : Wed, Apr 16th, 2014

नागपुर: प्रहार कार्यकर्ताओं का तमाशा,यूनिवर्सिटी कार्यालय में खुद को रखा घंटों बंद

Advertisement

जम्पिंग की मांग को लेकर महीनों से आंदोलन जारी 

DSC_0707नागपुर.

इंजीनिरिंग विद्यार्थीयो के जम्पिंग” की मांग को लेकर विद्यार्थियों का आंदोलन शांत होता दिखाई नहीं दे रहा। बुधवार को फिर विद्यार्थी विद्यापीठ पर मोर्चा लेकर पहुंचे थे लेकिन विद्यापीठ कर्मचारियों के बीच तब हड़कम्प मच गया जब विरोध प्रदर्शन में ही शामिल प्रहार संगठन के ५ कार्यकर्ताओं ने खुदको रजिस्ट्रार कार्यालय में बंद कर लिया। तकरीबन पौने दो घंटे तक कार्यालय का दरवाज़ा भीतर से बंद रहा और बाहर लोग हैरान परेशान होते रहे की हो क्या रहा है।

Gold Rate
Aug 14 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,32,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

गौरतलब है की पिछले १० महीने से इंजीनिरिंग विद्यार्थी “जम्पिंग” मिलने के लिए लगातार आंदोलन कर रहे है। राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय पर मोर्चा निकालकर  और धरने देकर विद्यार्थी अपनी मांग मनवाने की कोशिश में जुटे हैं। गौरतलब है की “जम्पिंग” का विषय अकैडमिक काउन्सिल ने पास कर दिया था जिसपर गवर्नर ने स्टे लगा दिया है। इसी विषय को लेकर इंजीनिरिंग विद्यार्थी विरोध प्रदर्शन और आंदोलन कर रहे हैं। इसी कड़ी में चंद्रपुर और वर्धा से तकरीबन १००-२००  इंजीनिरिंग विद्यार्थीयों ने नागपुर विद्यापीठ पर मोर्चा निकाला। ३ बजे के आसपास विद्यार्थी नागपुर विद्यापीठ प्रांगण में पहुंचे और विद्यापीठ के खिलाफ नारेबाज़ी की।  स्थिति तब और गंभीर हो गई जब प्रहार संगठन के ५ कार्यकर्ता रजिस्ट्रार कार्यालय में जबरन घुस गए और कार्यालय में मौजूद बाबू को  निकालकर खुदको कार्यालय में बंद कर लिया। पांचो कार्यकर्ता तकरीबन पौने दो घंटे तक  कार्यालय के भीतर ही बंद रहे और किसीको भी भीतर प्रवेश नहीं करने दिया। हालाकि पौने दो घंटे बाद विद्यार्थी खुद ही बाहर आ गए। उनके बाहर आते ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और बर्डी थाने ले गई।

एक तरह से कार्यकर्ताओं ने रजिस्ट्रार कार्यालय को पौने दो घंटे के लिए हाईजैक कर रखा था।  नागपुर विद्यापीठ के इतिहास में इस तरह की ये पहली घटना है।

Advertisement
Advertisement
गोदाम का दरवाजा तोड़कर डेढ़ लाख का वायर साफ #nagpurnews #nagpur #crimenews

गोदाम का दरवाजा तोड़कर डेढ़ लाख का वायर साफ #nagpurnews #nagpur #crimenews

गर्भपात और कामोत्तेजक दवाइयों की बिना लाइसेंस बिक्री का आरोप #nagpurnews #news

गर्भपात और कामोत्तेजक दवाइयों की बिना लाइसेंस बिक्री का आरोप #nagpurnews #news

25 हजार रुपए की रिश्वत लेते भूमापक रंगेहाथ गिरफ्तार #vidarbhanews #nagpur #newsupdate  #nagpurnews

25 हजार रुपए की रिश्वत लेते भूमापक रंगेहाथ गिरफ्तार #vidarbhanews #nagpur #newsupdate...

त्योहारों को लेकर अकोला प्रशासन अलर्ट, तैयारी तेज #vidarbhanews #akola #newsupdate #vidarbha #news

त्योहारों को लेकर अकोला प्रशासन अलर्ट, तैयारी तेज #vidarbhanews #akola #newsupdate #vidarbha...

बावनकुले ने छात्रों संग थामा तिरंगा, निकाली रैली #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha

बावनकुले ने छात्रों संग थामा तिरंगा, निकाली रैली #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha

किसानों के जमीन अधिकारों पर सरकार का बड़ा फैसला #maharashtranews #pune #newsupdate #maharashtra

किसानों के जमीन अधिकारों पर सरकार का बड़ा फैसला #maharashtranews #pune #newsupdate...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges