Published On : Thu, Apr 17th, 2014

नरखेड़: अनैतिक संबंध बना हत्या का कारण

Advertisement

 

नरखेड़.

नरखेड़ पुलिस थाने से महज एक किलोमीटर दूर स्थित रमना झोपड़पट्टी में एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई। मृतक का नाम पुरुषोत्तम संपत मेश्राम (60) बताया गया है।

Gold Rate
23 Jan 2026
Gold 24 KT ₹ 1,57,800/-
Gold 22 KT ₹ 1,46,800/-
Silver/Kg ₹ 3,29,800 /-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सूत्रों के अनुसार पुरुषोत्तम मेश्राम के एक महिला से अनैतिक संबंध थे। इसकी चर्चा पूरे गांव में थी, जिससे   महिला का पति रामदास भारसकर बहुत परेशान था। उसने पुरुषोत्तम को कुछ दिन पहले समझाया भी था। इस बात को लेकर उसका अपनी पत्नी से आये दिन झगड़ा भी होता रहता था। गांव में बदनामी होने के कारण रामदास

आगबबूला हो गया. उसका सब्र का बांध टूट गया। उसने पुरुषोत्तम को ठिकाने लगाने की ठान ली। बीती रात रामदास ने अपने साथी बाबूलाल और एक महिला के साथ मिलकर पुरुषोत्तम को लात – घूसों और डंडे से पीट-पीटकर उसकी जान ले ली।

पिंकी मेश्राम (24) की शिकायत पर नरखेड़ पुलिस ने भादवि की धारा 302  के तहत हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी रामदास तुलसीदास भारसकर, बाबूलाल रामसिंह तावड़ा और एक महिला को गिरफ्तार किया है। आगे की जांच नरखेड़ के इंस्पेक्टर गोतमारे कर रहे हैं।

Representational Pic

Representational Pic

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement