Published On : Fri, Jul 4th, 2014

नरखेड : घरकुल घोटाले को लेकर नागरिकों का पुलिस थाने पर मोर्चा

Advertisement


शतप्रतिशत नगर का बाज़ार रहा बंद

नरखेड

gharkul 3
नरखेड घरकुल घोटाले के आरोपियों की अब तक गिरफ्तारियां नहीं किए जाने से गुस्साए घरकुल लाभार्थियों ने सडक पर उतरकर तथा नगर का बाजार बंद रख हजारों की तादाद में स्थानीय पुलिस स्टेशन पर मोर्चा निकाला. सर्वपक्षीय घरकुल भ्रष्टाचार निवारण समिति द्वारा आयोजित इस मोर्चे में पीडित घरकुल लाभार्थियों के न्याय के लिए नगर के नागरिकों ने बढ चढ कर हिस्सा लिया. नगर की व्यापारी संगठना एवं भिन्न भिन्न संस्थाओं ने इस आंदोलन को समर्थन देते हुए समूचा बाजार शत प्रतिशत बंद रखा तथा स्कूल कालेज भी बंद रहे. डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चौक से इस मोर्चे का प्रारंभ कर नगर के प्रमुख मार्ग से यह मोर्चा घूमते हुए नगर प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं महाराष्ट्र सरकार के विरोध में घोषणाएं करते हुए आगे बढ़ा.

gharkul 1
मोर्चे की उग्रता एवं आंदोलनकारियों की भारी संख्या देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बैरिकेट लगाकर इस मोर्चे को स्थानीय विवेकानंद चौक में ही रोक दिया, जिससे यहां तनावपूर्ण वातावरण नीर्माण हो गया. आंदलोनकारियों ने जिलाधिकारी तथा पुलिस के उच्च अधिकारी को ज्ञापन लेने के लिए बुलाने की मांग की और जब तक वो नहीं आते तब तक यही पर धरना देने की चेतावनी देते हुए लगभग 2 घंटे तक तीव्र घोषणाएं दी.

एकात्मिक गृहनिर्माण झोपडपट्टी सुधार योजना अंतर्गत हुए भ्रष्टाचार एवं गलत निर्णय लेने की वजह से नागरिकों में रोष है और पिछले 2-3 सालों से नागरिक दोषियों की गिरफतारी की मांग कर रहे हैं.

Advertisement

O
Narkhed Band 03

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.