Published On : Sun, Jul 6th, 2014

देसाईगंज : वडसा रेल्वे पुलीया के निचे मिला डॉक्टर का शव

Advertisement


देसाईगंज

शहर के रेल्वे पुलिया के समीप वैनगंगा नदी में 26 वर्षीय डॉक्टर का शव संदिग्ध अवस्था मे देसाईगंज पुलिस को बरामद हुआ. घटना से शहर में हड़कम्प मच गया है. पुलिस को किसी ने फोन पर शव की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया और शव को ग्रामिण अस्पताल में पोर्स्टमोर्टम के लिए भेजा गया. मृतक की शिनाख्त आरमोरी के पंचायात समीती सभापती अशोक वाकडे क़े भतीजे डॉ. जयघोष ताराचन्द वाकडे के रूप में हुई है.

जानकारी के मुताबिक़ जयघोष एमबीबीएस कर रहा था और 3 जुलाई तक कुरुड़ अपने मामा के घर रह रहा था. पिता ताराचंद ने गुरुवार को ही जयघोष को नागपूर अस्पताल छोड़ा था. प्रथम दृष्टया जयघोष के ट्रेन से गीरने का संदेह पुलिस ने लगाया है लेकिन जयघोष के ज़ेब से ट्रेन की कोई टीकट नहीं मिलने से मामला साफ़ नहीं हो पाया और कहानी कुछ औऱ होने का संदेह पुलिस को है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.