Published On : Tue, Sep 9th, 2014

देवली : अब टायर फार्मूले से बनती हैं सड़कें

Advertisement


भ्रष्टाचार का एक और नया तरीका खोजा ठेकेदारों ने


सड़कें और स्वास्थ्य दोनों हो रहे हैं खराब


सवांदाता / आकाश खंडाते


देवली (वर्धा)

खराब सड़कों के कारण हम सब रोज परेशाान होते रहते हैं. छोटे-बड़े सभी शहरों के यही हाल हैं. अक्सर ठेकेदार पर हम कम डामर के इस्तेमाल का ठीकरा फोड़ते हैं. मगर ठेकेदारों ने अब उस ‘ठीकरे’ को ही पलट कर रख दिया है. अब खराब टायर को गलाकर उसमें काला रंग मिलाकर उसे डामर का रंग देकर उसे सड़कों के लिए धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है. इस तरह सड़कों के डामरीकरण के नाम पर लाखों-करोड़ों का भ्रष्टाचार बेधड़क जारी है. इससे न सिर्फ वाहनों के टायर खराब हो रहे हैं, बल्कि खराब और गड्ढों वाली सड़के लोगों के स्वास्थ्य से भी खिलवाड़ कर रही हैं.

भ्रष्टाचार की नई खोज
सड़क बनाते समय डामर की कम मात्रा होने अथवा बिल्कुल नहीं होने के कारण सड़कों की हालत कुछ दिन बाद ही खराब हो जाती थी. अब तक रास्तों के काम में डामर और गिट्टी का कम इस्तेमाल, चूरी के बदले मिट्टी का मिश्रण कर अधिकाधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से किया जाने वाला भ्रष्टाचार नया नहीं था. लेकिन अब ठेकेदारों ने एक नया फार्मूला खोज निकाला है. यह फार्मूला है ‘टायर फार्मूला.’

ऐसे बनाया जाता है टायर से डामर
इस ‘टायर फार्मूला’ के तहत खराब और भंगार में बेचे गए टायरों को जलाकर उनका पावडर बनाया जाता है. उस पावडर को वाहनों के खराब आॅइल में मिलाया जाता है. इस ‘कृत्रिम डामर’ से ही सड़कें बनाई जाती हैं. ये फार्मूला हिट हो गया है और सारे ठेकेदार इसका इस्तेमाल कर रहे हैं. इस फार्मूले से बने डामर से बनने वाला रास्ता भी कुछ दिनों में ‘जैसे थे’ की अवस्था में आ जाता है. कई बार तो सड़क बनने के 7 से 8 दिनों में ही उखड़ने लगती है. सड़कें जल्दी खराब यानी ठेकेदार को जल्दी काम.

ऐसे हुई इस कथित डामर की खोज
सड़क बनाने के लिए पहले डामर को गर्म करने के लिए लकड़ी के बजाय टायर का इस्तेमाल किया जाता था. इन जले हुए टायरों की काली राख डामर की सड़क पर डाली जाती थी. इससे रास्ते का रंग गहरा काला हो जाया करता था. जिले के एक नामी ठेकेदार ने यह देख सीधे वाहनों के काले खराब आॅइल में जले हुए टायर की राख मिलाकर गहरे काले रंग का ‘डामर’ बना लिया. देखते ही देखते यह फार्मूला सब जगह इस्तेमाल किया जाने लगा और हिट हो गया.

Advertisement
Dambar Bhrashtachar

file pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.