Published On : Mon, Aug 4th, 2014

देउलगांवराजा : महारक्तदान शिविर में 2317 महिला-पुरुषों ने किया रक्तदान

Advertisement


देउलगांवराजा में गोपीनाथ मुंडे की स्मृति में हुआ भव्य आयोजन

देउलगांवराजा

gopinath munde
लोकनेता गोपीनाथ मुंडे की स्मृति में लोकनेता प्रतिष्ठान और डॉक्टर एसोसिएशन द्वारा 3 अगस्त रविवार को आयोजित महारक्तदान शिविर में 2317 महिला-पुरुषों ने रक्तदान कर अपनी जागरूकता का परिचय दिया. 3 जून को गोपीनाथ मुंडे का दिल्ली में एक दुर्घटना में निधन हो गया था. उनकी स्मृति में लोकनेता प्रतिष्ठान के सदस्यों ने जालना, देउलगांवराजा, सिंदखेड़राजा और लोणार के डॉक्टर एसोसिएशन के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया था. देउलगांवराजा शहर के न्यू शिवाजी हाईस्कूल के प्रांगण में आयोजित इस महारक्तदान शिविर में 12 रक्त-बैंक (रक्तपेढी) रक्त जमा करने के लिए उपस्थित थे. इसमें औरंगाबाद की अमृता रक्तपेढी, लोकमान्य रक्तपेढी, लॉयंस रक्तपेढी, औरंगाबाद रक्तपेढी, नंदलाल धूत हॉस्पीटल रक्तपेढी, जालना की जनकल्याण रक्तपेढी, सिविल हॉस्पीटल रक्तपेढी, अहमदनगर की आनंदऋषि रक्तपेढी और बुलढाणा की बुलढाणा अर्बन रक्तपेढी शामिल हैं. कुल 12 स्टॉलों पर नाम दर्ज कराने की व्यवस्था की गई थी और स्कूल के 12 कमरों में 150 पलंग रक्तदाताओं के लिए रखे गए थे.

प्रारंभ में गोपीनाथ मुंडे की प्रतिमा को अभिवादन का उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. उसके बाद शुरू हुआ महारक्तदान शिविर शाम तक चलता रहा, जिसमें सभी जाति-धर्म के लोगों ने हिस्सा लिया. महिला-पुरुषों को मिलाकर कुल 2317 लोगों ने रक्तदान किया. इस अवसर पर लोकनेता प्रतिष्ठान और डॉक्टर एसोसिएशन के सभी सदस्य, सांसद, विधायक, जिला परिषद सभापति, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सभापति और सदस्य सहित सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिला-पुरुष उपस्थित थे.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है वसूली?

FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है...

नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews

नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews

मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews #KisanAndolan

मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...

12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews

12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews

अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews

अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges