Published On : Tue, Apr 29th, 2014

तुमसर : 12 जोड़ों ने लिए अग्नि के सात फेरे, खाई साथ जीने-मरने की कसमें

Advertisement


12 जोड़ों ने लिए अग्नि के सात फेरे, खाई साथ जीने-मरने की कसमें


तुमसर में सामूहिक विवाह समारोह संपन्न


तुमसर

स्थानीय लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय विद्यालय के प्रांगण में आयोजित सर्वधर्मीय सामूहिक विवाह समारोह में 12 जोड़ों ने अग्नि के सात फेरे लेकर साथ जीने-मरने की कसमें खाईं. संताजी बहुद्देश्यीय सेवा मंडल तुमसर द्वारा तेली समाज सामूहिक विवाह समारोह समिति के तत्वावधान में सर्वधर्मीय सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन का यह 12 वां वर्ष था. समारोह में विभिन्न जातियों के 12 जोड़े विवाहबंधन में आबद्ध हुए.
samuhik Vivah

सामूहिक विवाह समारोह में प्रमुख रूप से विवाह समारोह समिति के अध्यक्ष विधायक अनिल बावनकर, नगराध्यक्ष विजयकुमार डेकाटे, पूर्व विधायक मधुकर कुकड़े, इंजी. प्रदीप पडोले, संताजी मंडल के अध्यक्ष हरिभाऊ बरडे, विनोद मानापुरे, विजया चापेकर, सुनील लांजेवार, अरविंद कारेमोरे, राजेश देशमुख, अल्का सिंगाड़े, कुंदा वैद्य आदि उपस्थित थे.

सामूहिक बारात
सुबह 9 बजे संताजी मंगल कार्यालय से बाजे-गाजे के साथ सामूहिक बारात निकाली गई. बारातों के विवाह स्थल पर पहुंचने के बाद विधायक बावनकर ने सबका स्वागत किया. प्रास्ताविक भाषण में उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई, समय की बचत औऱ आनेवाली परिस्थिति के मद्देनजर सामूहिक विवाह समय की जरूरत बन गए हैं. स्व. फत्तूजी बावनकर स्मृति क़ी ओऱ से सभी जोडों क़ो एक अलमारी, विवाह समारोह समिति की ओऱ से 5 बर्तन और बालू पोटभरे भोल्या की ओर से पानी भरने की गागर भेँट दी गईं. कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन रविंद्र वंजारी ने किया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.