Published On : Wed, Aug 20th, 2014

तलेगांव : एस.टी. ने ठोंक दिया ट्रक को, 7 जख्मी

Advertisement


तलेगांव

truck - bus accident
राष्ट्रीय महामार्ग क्र. 6 पर स्थित खड़का फाटा के समीप एस.टी. बस ने एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बस चालक सहित 7 यात्री जख्मी हो गए. यह घटना आज 20 अगस्त को सुबह 10 बजे के करीब घटी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे पवनी डिपो की बस क्र. एम.एच.40. एन.8524 अमरावती से नागपुर की तरफ जा रही थी, जबकि ट्रक भी नागपुर की तरफ जा रहा था. राष्ट्रीय महामार्ग पर खड़का फाटा के समीप अचानक बस चालक का बस पर से नियंत्रण छूट गया और बस पीछे से ट्रक से जा भिड़ी. इसमें पवनी निवासी बस चालक महेंद्र गोविंद लंबोधरी (24), अमरावती निवासी दीक्षा गौतम इंगोले (20) और समीर पुंडलिक दहाड़े (22), वाशिम निवासी सायली राजेन्द्र सराफा (22), काटोल निवासी दीक्षा बाबाराव कुचेकर (23), ज्ञानोबा पुंड (30), अब्दुल जलील (40) जख्मी हुए हैं.

घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर घटनास्थल से फरार हो गया. जख्मियों को आर्वी के उपजिला रुग्णालय में भरती किया गया है. इस घटना की जानकारी मिलते ही विभाग नियंत्रक वर्धा डिपो प्रमुख पंकज दांगड़े, अरुण डाखोले ने घटनास्थल का दौरा किया. आगे की जांच पीएसआई शेख, एएसआई अनिल मसराम, पो.कॉ. नितिन ताराचंदी, पो.कॉ. आतिश देवगीकर कर रहे हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.