Published On : Fri, Apr 12th, 2019

डॉन 3 में शाहरुख की जगह होंगे रणवीर सिंह, जानिए क्या बोलीं जोया अख्तर

Advertisement

शाहरुख खान और फरहान अख्तर की सुपरहिट फिल्म ‘डॉन’ के तीसरे भाग के बनने की खबर जोर-शोर से आ रही है। कुछ ही दिनों पहले अफवाह उड़ी थी कि फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 से शाहरुख खान ने हाथ पीछे खींच लिए हैं और अब फिल्म के लिए रणवीर सिंह को अप्रोच किया जा रहा है।

लेकिन हाल ही में जब जोया अख्तर से एक इवेंट के दौरान इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने सिरे से नकार दिया। जोया ने कहा, यह पूरी तरह से बकवास खबर है।

जोया से जब डॉन 3 को लेकर आगे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ना ही मैं फरहान अख्तर हूं, ना शाहरुख खान हूं और ना ही रितेश सिधवानी। मैं इस सवाल का कोई जवाब नहीं दूंगी। पता नहीं ये सब खबरें कहां से आती हैं। बहरहाल, जोया ने इतना साफ कर दिया कि डॉन 3 के लिए फिलहाल रणवीर सिंह से कोई बात नहीं की जा रही है।

फरहान अख्तर की फ्रेंचाइजी फिल्म ‘डॉन’ अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म ‘डॉन’ का रीमेक है। इस सीरीज की पहली फिल्म 2006 में आई थी, जिसमें शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के प्रड्यूसर रितेश सिधवानी थे। फिल्म सफल रही और इस सीरीज की दूसरी फिल्म ‘डॉन 2’ दिसंबर 2011 में रिलीज़ की गई, जिसमें शाहरुख खान, लारा दत्ता, प्रियंका चोपड़ा, बमन ईरानी और दिवंगत अभिनेता ओम पुरी थे। दूसरी बार भी फिल्म को जोरदार सफलता मिली और तभी फिल्म के मेकर्स ने तय कर लिया था कि एक दमदार कहानी के साथ ‘डॉन’ को फिर सामने लाएंगे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.