भाजपा नेता कीर्तिकुमार भांगडिया और डॉक्टरों का उपक्रम
चिमूर (चंद्रपुर)
तालुका के गंभीर रूप से बीमार दस मरीजों को आज शल्यक्रिया के लिए नागपुर के विभिन्न निजी अस्पतालों में भर्ती किया गया. तालुका के डॉक्टरों का यह उपक्रम पिछले तीन-चार सालों से चल रहा है.
चिमूर तालुका के अलग-अलग गांवों में डॉक्टर और युवाशक्ति के संस्थापक तथा भाजपा के युवा नेता कीर्तिकुमार उर्फ़ बंटी भांगड़िया पिछले चार सालों से यह उपक्रम चला रहे हैं. डॉक्टरों का दल गांव-गांव जाकर किसान, खेतमजदूर, छात्र, महिला और नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवाएं देते हैं. इस वर्ष करीब 25 गांवों में यह शिविर संपन्न हुआ. इस शिविर का करीब चार से पांच हजार मरीजों ने लाभ लिया. इसमें चालीस से पचास गंभीर मरीज अलग-अलग ऑपरेशन के योग्य पाए गए.
ऑपरेशन के लिए चुने गए मरीजों के पहले समूह में 10 मरीजों को नागपुर के विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया. किडनी, कैंसर, पेट का गोला, पेशाब में तकलीफ, स्तन कैंसर जैसी बीमारियों का ऑपरेशन किया जाएगा. सारे खर्च की व्यवस्था भांगड़िया की पहल पर की गई है. इस दौरान युवाशक्ति सामाजिक अभियान के देवेंद्र गणवीर, कैलाश धनोरे, प्रवीण गणोरकर उपस्थित थे.
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
तलाक के बाद शादी से मुकरा प्रेमी.. #nagpurnews #crime #latestnews
भरतवाड़ा में युवक की चाकू गोदकर हत्या.. #nagpurnews #crime #murdernews
महाविकास आघाड़ी ने भाजपा पर साधा निशाना #nagpurnews #MVA #Congress #PoliticalNews
रवि भवन के सामने ओला ड्राइवर का शव बरामद.. #nagpurnews #oladriver #death
सरेआम चाकू की नोक पर डिलीवरी बॉय से लूट.. #nagpurnews #crime #newsupdate









