Published On : Tue, Apr 22nd, 2014

चिमुर: रोड के निकृष्ट निर्माणकार्य की जांच करें

Advertisement

आम आदमी पार्टी की मांग, आंदोलन की चेतावनी 

Road-workचिमुर.

चिमुर में इन दिनों पीडब्ल्यूडी की मार्फ़त सीमेंट- कांक्रीट की सड़कों का निर्माणकार्य जारी है. इसी के तहत चिमुर – वरोरा रास्ते का कार्य कछुआ गति से हो रहा है. आम आदमी पार्टी के तालुका संयोजक नरेंद्र राजुरकर (बंडे) का आरोप है कि इस रोड का कार्य बहुत ही निकृष्ट दर्जे का है. उन्होंने पीडब्ल्यूडी चिमुर उपविभाग के उपविभागीय अभियंता को एक ज्ञापन देकर इस रोड के निर्माणकार्य की जांच की मांग की है.

Gold Rate
June 152026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,51,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

अभियंता का ध्यान नहीं

श्री राजुरकर ने कहा है कि मुख्य रास्ते पर सीमेंट- कांक्रीट का कार्य बहुत ही धीरे – धीरे चल रहा है. इस काम पर संबंधित अभियंता का कोई ध्यान भी नहीं है और न ही वे काम का निरीक्षण ही करते हैं. काम की धीमी गति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जो काम हो गया है उस पर पर्याप्त पानी भी नहीं डाला जा रहा है.  काम के निकृष्ट दर्जे की शिकायत आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पीडब्ल्यूडी चंद्रपुर के कार्यकारी अभियंता से भी की गई है.

आंदोलन करेगी आप

उत्कृष्ट दर्जे का काम नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी राजुरकर के अलावा  सचिव बालकृष्ण बोभाटे, सहसंयोजक कु. सुनीता धारणे, रामभाऊ चौधरी, डॉ. रामेश्वर भलमे, श्रीमती सिंधुताई  रामटेके, प्रा. संजय पिठाले,  प्रकाश बोकारे, विलास  राउत,   मनोज शिरभैये, मोरेश्वर बाम्बोड़े, किशोर कामड़ी, अमृत गावंडे और नत्थूजी मडावी ने की है.

Advertisement
RTMNU के परीक्षा सिस्टम पर फिर उठे सवाल; एडमिट कार्ड में गलत विषय, छात्र परेशान.. #nagpurnews #rtmnu

RTMNU के परीक्षा सिस्टम पर फिर उठे सवाल; एडमिट कार्ड में गलत...

संविधान चौक पर सीजेपी का प्रदर्शन #nagpurnews #cockroachjanatapartyprotest #latestnews #newsupdate

संविधान चौक पर सीजेपी का प्रदर्शन #nagpurnews #cockroachjanatapartyprotest #latestnews #newsupdate

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 16 JUNE 2026 #news #latestnews #todaynews #today #maharashtranews

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 16 JUNE 2026 #news...

अजनी में युवक से 4 लाख अधिक की लूट.. #crime #nagpurnews #accusedarrest #latestnews

अजनी में युवक से 4 लाख अधिक की लूट.. #crime #nagpurnews #accusedarrest...

टिमकी चीमाबाई पेठ में 6 घरों में चोरी.. #crime #nagpurnews #accusedarrest #latestnews

टिमकी चीमाबाई पेठ में 6 घरों में चोरी.. #crime #nagpurnews #accusedarrest #latestnews

16 नगरसेवकों ने गुटनेता बदलने की मांग ... #latestnews #politicsnews #maharashtranews #maharashtra

16 नगरसेवकों ने गुटनेता बदलने की मांग ... #latestnews #politicsnews #maharashtranews #maharashtra

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges