Advertisement
चिमुर – प्रचार के आखरी दिन आज 8 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी – शिवसेना – नाविस – स्वाभिमानी किसान संघटना के उम्मीदवार अशोक नेते के प्रचारार्थ युवाशक्ति संघटना के संस्थापक कीर्तिकुमार भांगडिया ने भव्य रैली निकालकर रोड शो किया। इस रैली में हजारों की संख्या में जनसमुदाय शामिल हुआ।
गढ़चिरोली-चिमुर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस आघाडी व भाजपा महायुती में सीधी टक्कर है। आज महायुती के उम्मीदवार नेते, भांगडिया, जि.प. सदस्य गुणवंत कारेकार, सभापति विनोद चोखरे, प्रकाश वाकडे, मजहर पटेल, डॉ.भरत खटी आदि पदाधिकारियों के साथ श्रीहरि बालाजी देवस्थान से भव्य प्रचार रैली निकाली गई। नेताजी वार्ड, शिवाजी चौक, चावडी चौक, हजारी मोहल्ला चौक, मासल रोड, नया बसस्थानक चिमुर, नेहरू चौक, डोंगरवार चौक से रैली गुजरते हुए बालाजी देवस्थान पहुंची, जहां आम सभा ली गई।

सभा में संबोधित करते हुए श्री भांगडिया ने कहा कि सत्ताधारी लोग सिने कलाकारों को लाकर वोट मांगते हैं, लेकिन कलाकारों को देखने के लिए 50 मतदाता भी नहीं आते। उन्होंने महायुती के उम्मीदवार अशोक नेते को भारी बहुमतों से जिताने की अपील की.
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप.. #nagpurnews #crime #latestnews #accusedarrest
वाशी पुलिस की दंगा नियंत्रण ड्रिल ...#news #newsupdate #maharashtranews #maharashtra
नांदेड़ में निकली भव्य महाराणा प्रताप यात्रा ...#news #newsupdate #maharashtranews #maharashtra
992 ग्राम गांजा, कोयता और चोरी का माल बरामद.. #nagpurnews #crime #drugs...
नागपुर के हुडकेश्वर में घर के किचन से निकला विषैला मण्यार सांप...
उद्धव साहेब डरो मत, चिंता मत करो; भास्कर जाधव का बड़ा राजनीतिक...








