चिमुर: चिमुरतालुके के कई गांवों में 16 से 20 घंटे की लोडशेडिंग के कारण लोग बेहद परेशान हैं। लोगों को सिंगल फेज़ से ही संतोष करना पड़ रहा है। लोडशेडिंग के कारण गांव की जलापूर्ति योजना प्रभावित हो रही है, जिसके कारण लोगों को हफ्ते में महज़ दो या तीन दिन ही पानी नसीब हो पाता है। अनेक लघु उद्योगों को इस लॉडशेडिंग की मार झेलनी पड़ रही है। उद्यमी परेशान हैं कि आखिर उद्योग किस तरह चलाया जाए।
सिर्फ घोषणा
गौरतलब है कि महाराष्ट्र लोडशेडिंग मुक्त करने की घोषणा की गई थी, लेकिन अब तक तालुके के कई गांवों में लोडशेडिंग जारी है। सिंगल फेज़ होने की वजह से पानी की टंकी जल्दी नहीं भरती। इसलिए तीन फेज़ नियमित रूप से चालू रखने की मांग हो रही है।
Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT
₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT
₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg₹ 2,41,500/-
Platinum
₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
पीने के पानी के लिए संघर्ष
अनेक ग्राम पंचायतों में सिंगल फेज़ से परेशान ग्रामवासी अपनी समस्याएं लेकर जा रहे हैं। पानी के लिए सार्वजनिक नलों पर झगड़े हो रहे हैं. लोगों को पीने के पानी के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है, लेकिन प्रशासन का इस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं है। लोग पानी के अभाव में परेशान हैं, लेकिन प्रशासन सुप्त अवस्था में है और लोगों की सुध लेने वाला कोई नहीं है।