
चंद्रपुर
स्थानीय सांसद हंसराज अहीर को केंद्र सरकार की ओबीसी कल्याण समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है. अन्य पिछड़े वर्ग (ओबीसी) के कल्याण के लिए गठित इस समिति के अध्यक्ष बंडारू दत्तात्रय बनाए गए हैं. समिति में लोकसभा के 20 और राज्यसभा के 30 सदस्यों का समावेश है.
राष्ट्रीय आयोग द्वारा पेश रिपोर्टों पर विचार करने, ओबीसी समिति द्वारा प्रस्तावित सिफारिशों की जानकारी संसद के दोनों सदनों में देने, देश भर के सभी राज्यों में ओबीसी के लिए लागू कार्यक्रमों और उनके क्रियान्वयन की जानकारी की रिपोर्ट दोनों सदनों में पेश करने जैसे कार्य समिति को करने होंगे. महाराष्ट्र और खास तौर पर चंद्रपुर, गडचिरोली, यवतमाल और कुछ अन्य जिलों में ओबीसी का आरक्षण कम कर राज्य सरकार ने इस वर्ग के साथ अन्याय किया है. सांसद अहीर की नियुक्ति से ृओबीसी वर्ग की उम्मीदों को पंख लग गए हैं.
Chitaroli Nagpur : नागपुर के बप्पा आखिर बनते कहाँ हैं?
NEET विवाद पर युवाओं की राय, विशेषज्ञों से मंथन
RTO में रिश्वत का खेल बेनकाब! #NagpurNews #NagpurRTO #RTO #RTOScam #RTOCorruption #ACBRaid...
चुनाव आयोग बीजेपी का एजेंट, राऊत का गंभीर आरोप #maharashtranews #delhi #newsupdate...
दो बाइक की भीषण टक्कर! WCL कर्मचारी की मौत #Nagpur #RoadAccident #BikeAccident...
लॉज की आड़ में कथित देह व्यापार का खेल! नाबालिग समेत तीन...



