Published On : Mon, May 19th, 2014

चंद्रपुर : वेकोलि के क्षेत्रीय भंडार में आग से 50 लाख की क्षति

Advertisement

Fireचंद्रपुर.

वेस्टर्न कोल फील्ड्स लि. (वेकोलि) के चंद्रपुर क्षेत्र के दुर्गापुर खुली कोयला खदान परिसर में स्थित क्षेत्रीय भंडार में रविवार की दोपहर 1 बजे के दौरान आग लगी भीषण आग में करीब 50 लाख रुपए की सामग्री जल कर राख हो गई. किन्तुआग पर समय रहते काबू पाने से बड़ा हादसा होने से बच गया.
दुर्गापुर कोयला खदान परिसर में वेकोलि के चंद्रपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय भंडार है. इस भंडार से चंद्रपुर क्षेत्र के खदानों में लगने वाले सामग्री का वितरण किया जाता है. खराब माल भी इस भंडार में जमा रहता हैं. कोयला खदान में कोयला व मिट्टी उत्खनन के लिए वाहनों का भी उपयोग किया जाता है. जिसकी वजह से परिसर में ढेर सारा कबाड़ भी रहता है.
रविवार की दोपहर 1 बजे के दौरान यहां पर जमा टायर में अचानक आग लग गई. कुछ क्षणों में आग ने उग्र रूप धारण कर आग बढ़ने लगी. परिसर मेंभारी संख्या में रखे ऑयल से भरे ड्रम में तथा क्षेत्रीय भंडार कार्यालय अंदर भी आग पकड़ सकती थी. लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया. फिर भी आग में टायर, कबाड़ में रखे चार पहिया वाहन भी जल कर खाक हो गए.
चंद्रपुर बिजली केंद्र के दो तथा महानगर पालिका दो आदि चार दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका.इस आग में करीब 50 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है. पिछले साल भी इसी परिसर में भीषण आग लगी थी.आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है.

 

Gold Rate
July 08 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 44,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,26,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
गांव जाने निकला मजदूर बना लुटेरों का शिकार! #nagpurnews #crime #murdernews #loot #newsupdate

गांव जाने निकला मजदूर बना लुटेरों का शिकार! #nagpurnews #crime #murdernews #loot...

मुआवजा विवाद में टोल प्लाजा जब्ती के आदेश #maharashtranews #tollplaza #vivad #japt #newsupdate

मुआवजा विवाद में टोल प्लाजा जब्ती के आदेश #maharashtranews #tollplaza #vivad #japt...

छात्र नहीं, गोंदिया की दो स्कूल बंद #maharashtranews #schoolclose #school #students #newsupdate

छात्र नहीं, गोंदिया की दो स्कूल बंद #maharashtranews #schoolclose #school #students #newsupdate

डॉक्टरों पर हमला बर्दाश्त नहीं होगाः आबिटकर #maharashtranews #doctor #hamla #latestnews

डॉक्टरों पर हमला बर्दाश्त नहीं होगाः आबिटकर #maharashtranews #doctor #hamla #latestnews

एमआरपी से महंगी खाद बेचने पर कार्रवाई #maharashtranews #mrp #khaad #latestnews #gondiya

एमआरपी से महंगी खाद बेचने पर कार्रवाई #maharashtranews #mrp #khaad #latestnews #gondiya

नाशिक में एक दिन छह जगह पेड़ गिरे #maharashtranews #barish #mansoon #nuksan

नाशिक में एक दिन छह जगह पेड़ गिरे #maharashtranews #barish #mansoon #nuksan

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges