चंद्रपुर
आंध्रप्रदेश के करीमनगर से आम लेकर चंद्रपुर आ रहे दो ट्रकों में टक्कर में एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई तथा क्लीनर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसको यहां जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह दुर्घटना ओवरटेक के चक्कर में मंगलवार के तड़के 3 बजे बल्लारपुर-चंद्रपुर महामार्ग के प्रसन्न पेट्रोल पंप के पास हुई.
बताया जाता है कि दोनों ट्रक क्र. एमएच 40/वाई 0018 तथा एपी 1/वाई 7797 हाईवे पर ओवरटेक कर रहे थे. जिसमें यह दोनों ट्रक आपस में भीड़ गए. इस टक्कर में एक ट्रक (क्र.एमएच 40/वाई 0018 ) का ड्राइवर नागपुर, कामठी निवासी नवाब अली शबीर अली (45) की उपचार के दौरान मौत हो गई तथा ट्रक का क्लीनर करीमनगर पेंगापल्ली निवासी शेख करीम शेख दस्तकी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. टक्कर में एमएच 40/वाई 0018 क्रमांक के ट्रक का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. महाकाली पुलिस ने मामला दर्ज किया.
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
युवती के घर में घुसकर अश्लील हरकत #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #crimenews #vidarbha
MHT-CET रिजल्ट पर बवाल! #MHTCET #MaharashtraNews #Congress #BJP #DevendraFadnavis #ExamResult
पुलिस कस्टडी से फरार 'इक्का' गिरफ्तार #nagpurnews #Crime #PoliceAction #Arrest #MaharashtraNews
नशे और ऑनलाइन जुए की लत ने बनाया चोर! #Nagpur #NagpurCrime #CrimeNews...
सामान्य सभा स्थगित, विपक्ष का बड़ा आरोप #NagpurNews #NMC #CivicIssues #Budget2026 #Opposition...




