Published On : Mon, May 26th, 2014

चंद्रपुर : देश में सबसे गर्म रहा चंद्रपुर शहर

Advertisement


वर्धा भी दिखा चंद्रपुर से होड़ करता, पारा पहुंचा 44 पर


चंद्रपुर

Tempre
रविवार से प्रारंभ नवतपा के दूसरे दिन भी सूरज ने चंद्रपुर के साथ कोई रियायत नहीं बरती. चंद्रपुर का तापमान रविवार की ही तरह 46 डि. सें. बना रहा. हालांकि देश भर में कल शाम को हुई बारिश से तापमान कुछ गिर गया था. वैसे विदर्भ के दो शहर चंद्रपुर और वर्धा तापमान के मामले में आज देश में पहले और दूसरे क्रमांक पर रहे. पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले कुछ सालों से विदर्भ ‘हीट आइलैंड’ बन गया है.

चंद्रपुर में बढ़ते प्रदूषण के चलते ग्रीन हाउस गैसों में भी वृद्धि हो रही है. चंद्रपुर के नागरिकों को इसका परिणाम भी भुगतना पड़ रहा है. कभी भी बारिश आ जाना और शाम होते-होते तूफानी बारिश की तो चंद्रपुर के नागरिकों को जैसे आदत पड़ चुकी है.

Gold Rate
July 20 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

तापमान के मामले में कल चंद्रपुर देश में शीर्ष पर था. उड़ीसा का तितलागढ़ दूसरे स्थान पर था. आज विदर्भ के वर्धा ने तितलागढ़ को पीछे छोड़ दिया. वर्धा शहर का आज का तापमान 44 डि. सें. मापा गया. नवतपा के पहले दिन की तुलना में विदर्भ के अकोला, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, यवतमाल जिलों में चिलचिलाती धूप में आज कुछ कमी देखी गई. कल अकोला में 44.2 डि. सें., गोंदिया में 44.1 डि. सें., नागपुर में 45 डि. सें., वर्धा में 45.1 डि. सें. और यवतमाल में 43 डि. सें. तापमान दर्ज किया गया था, जो आज घट गया. आज अकोला का तापमान 43.8 डि. सें., गोंदिया में 42.1 डि. सें., नागपुर में 42.8 डि. सें., वर्धा में 44 डि. सें. और यवतमाल में 42.8 डि. सें. तापमान दर्ज किया गया. बुलढाणा में पारा कल के 41.1 डि. सें. की तुलना में आज थोड़ा बढ़कर 41.4 डि. सें. पर पहुँच गया.

Advertisement
Advertisement
बाइक से गिराकर किया वार, एक गिरफ्तार दो अन्य की तलाश #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #crimenews

बाइक से गिराकर किया वार, एक गिरफ्तार दो अन्य की तलाश #vidarbhanews...

प्रॉपर्टी विवाद में दामाद की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल पक्ष के दो आरोपी गिरफ्तार

प्रॉपर्टी विवाद में दामाद की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल पक्ष के दो आरोपी...

वणी में सोनम वांगचुक समर्थन में सर्वदलीय प्रदर्शन #vidarbhanews #wani #news #vidarbha #nagpurnews

वणी में सोनम वांगचुक समर्थन में सर्वदलीय प्रदर्शन #vidarbhanews #wani #news #vidarbha...

नीट पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन #vidarbhanews #nagpur #vidarbha #nagpurnews #nagpurtoday #news

नीट पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन #vidarbhanews #nagpur #vidarbha #nagpurnews #nagpurtoday...

वडेट्टीवार ने सदाभाऊ खोत पर बोला तीखा हमला #maharashtranews #mumbai #newsupdate #maharashtra

वडेट्टीवार ने सदाभाऊ खोत पर बोला तीखा हमला #maharashtranews #mumbai #newsupdate #maharashtra

संजय राउत ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए #maharashtranews #delhi  #vidarbhanews #nagpurnews #nagpur

संजय राउत ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए #maharashtranews #delhi #vidarbhanews #nagpurnews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges