विधायक मुनगंटीवार ने दिया दो दिन का अल्टीमेटम
इस भीषण गर्मी में ग्रामीण भागों में घंटों की लोडशेडिंग की जा रही है. इस लोडशेडिंग का नुकसान किसानोँ को हो रहा है. किसानों के साथ ही आम जनता भी इस लोडशेडिंग से त्रस्त है. महावितरण के इस रवैये को लोगों के साथ अन्याय बताते हुए विधायक मुनगंटीवार ने दिन के भीतर ये लोडशेडिंग बंद करने की मांग की है. दो दिन के भीतर लोडशेडिंग बंद नहीं होने की सूरत में आंदोलन की चेतावनी विधायक मुनगंटीवार ने दि है.
बल्लारपुर तालुका के कोठारी, मूल तालुका के डोंगरगांव, चिखली, गांगलवाड़ी व पोंभुर्णा तालुका के जनगांव में महावितरण की ओर से लोडशेडिंग की जा रही है. नवतपा के पहले दिन रविवार को चंद्रपुर का तापमान 46 डिग्री सेंटीग्रेट रहा जो देश से सबसे ज्यादा रहा. चंद्रपुर सबसे गरम शहर रहा और इस तपती गर्मी में लोडशेडिंग के कारण लोगों का बुरा हाल हो रहा है.
इस लोडशेडिंग के कारण किसान कृषिपंप का इस्तेमाल भी नहीं कर पा रहे है. विधायक मुनगंटीवार ने महावितरण व्यवस्थापकीय संचालक व अधीक्षक को लोगों की समस्याओं का एक निवेदन सौंपा है और लोडशेडिंग तुरंत बंद करने की मांग की है.
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...
नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...
हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate
नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews
उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...
सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार





