Published On : Fri, Apr 11th, 2014

घाटा भामटवाड़ी गाँववासियों ने मतदान का किया बहिष्कार

Advertisement

5

मिर्ज़ापुर में सिर्फ १ % प्रतिशत मतदान : घाटा गाँव में अनशन जारी

शिरपूर : रास्ते की मांग के लिए गत १० साल से संघर्ष करने वाले घाटा, मिर्झापूर व भामटवाड़ी के नागरिको ने मतदान का बहिष्कार बरकरार रखा। कल घाटा व भामटवाडी में  ० % मतदान हुआ तथा मिर्ज़ापुर में सिर्फ ४१ नागरिकों ने मतदान किया।

रास्ते के मांग के लिए मालेगाव तालुका के घाटा के लोगों ने ६ दिनों पहले अनशन शुरू किया है। इसी तरह चुनाव का बहिष्कार किया है ऐसा जिलाधिकारियों बताया । १० अप्रैल को घाटा गाँव में एक भी नागरिक ने मतदान नहीं किया।तहसीलदार जायभाये, कार्यकारी अभियंता पवार ने गाँव के नागरिको से मुलाकात करके नागरिकों को समझाने की कोशिश की लेकिन जब तक रास्ता बन नहीं जाता तब तक मतदान नहीं होगा ऐसा फैसला गाँववालों ने लिया है जिसके कारण घाटा गाँव के मतदानकेंद्र पर दिनभर सन्नाटा पसरा हुआ था। यहाँ एक व्यक्ती ने भी मतदान नहीं किया। वहीँ तालुके के भामटवाडी गाँव ने भी मतदान का १०० प्रतिशत बहिष्कार किया। मिर्ज़ापुर में २००० मतदाताओं में से केवल ४१ लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।4

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.