Published On : Mon, Apr 28th, 2014

गढ़चिरोली : शहीद जवान लालसु पुंगाटी को प्रशासन ने दी श्रद्धांजलि

Advertisement

गढ़चिरोली

नक्सली हमले में रविवार को शहीद हुए जवान लालसु पुंगाटी को सोमवार की सुबह पुलिस मुख्यालय कवायद मैदान पर प्रशासन की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
shrdanjali-1
सर्वप्रथम नागपुर संभाग के विशेष पुलिस महानिरीक्षक अनूपकुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक रविन्द्र कदम, जिलाधिकारी रणजीत कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशिकुमार मीणा ने पुष्पचक्र अर्पित किया. उसी तरह केंद्रीय पुलिस बल के कमांडेंट एस. के. सिंह, मारुति जगताप, वडसा के उपविभागीय पुलिस अधिकारी सचिन पांडकर, निवासी उपजिलाधिकारी विलास ठाकरे, उपजिलाधिकारी डी. के. वानखेड़े, उपविभागीय अधिकारी पी. शिवशंकर ने भी शहीद जवान को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर अनूपकुमार सिंह, रविन्द्र कदम और रणजीत कुमार ने शहीद जवान के परिजनों को सांत्वना दी. कार्यक्रम में शहीद जवान के परिजन, रिश्तेदार, परिसर के नागरिक, कर्मचारी भारी संख्या में उपस्थित थे.
shrdanjali-2

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Gold Rate
Sept 11,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 52,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,28,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.