Published On : Tue, Feb 25th, 2014

गढ़चिरोली में हुई नक्सली मुठभेड़ ‘फर्जी’

Advertisement

Pic-1

एपीसीएलसी ने लगाया आरोप

गढ़चिरोली।
आंध्र प्रदेश सिविल लिबर्टीज कमेटी ( एपीसीएलसी ) ने पिछले सप्ताह यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ को ‘ फर्जी ‘ बताते हुए इसमें शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ कारवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार गोंदिया – गढ़चिरोली की सीमा पर स्थित कोरची तालुका के बेतकाथी गांव में सी.६० कमांडो बल और उग्रवादियों के बीच १८ फरवरी के तड़के मुठभेड़ में सात माओवादी मारे गये थे । मानवाधिकार के लिये कार्यरत सामजिक संगठन एपीसीएलसी के  एक तथ्यान्वेषी दल ने बाद में इंडियन एसोसियेशन आफ पीपुल्स लॉयर्स के प्रतिनिधियों के साथ जांच की। गौरतलब है कि इससे पहले भी हुई कुछ नक्सली मुठभेड़ों पर फर्जी होने का संदेह जताया जा चुका है। इस बारे में विस्तृत जांच की अपेक्षा है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.