Published On : Tue, Jun 17th, 2014

गोंदिया : स्नातको के अधिकारों के लिये लढ़ता रहुंगा- प्रा. सोले

Advertisement

स्नातक सम्मलेन समारोह उत्साह पुर्वक संपन्न

गोंदिया

Mayor-Anil-Soleआगामी 20 जुन को स्नातक मतदार संघ के चुनाव प्रचार में आए स्नातक सम्मलेन में युवाओं को संबोधित करते हुए भाजपा-शिवसेना-रिपाई(आ) महायुती के अधिकृत उमीद्वार प्रा. सोले ने कहा की विदर्भ के सभी गांवो में शिक्षा का प्रमाण बढऩे के साथ साथ स्नातक सुशिक्षित बेरोजगारों की संख्या भी बढ़ी है, परंतु उन्हे रोजगार प्राप्त नही हुआ है. परंतु काँग्रेस सरकार ने देश की युवा शक्ति का प्रयोग देश के हित में न लेकर युवाओं के हाथों में काम की बजाय बेरोजगारी थमाने का कार्य किया है. सुशिक्षित युवाओं के हाथों में काम न होने के कारण वे पानठेला, चायटपरी आदि में रोजगार ढुंढने का प्रयास कर रहे है. परंतु सरकार रोजगार के लिये किसी भी प्रकार का प्रयास नही किया है, जिससे आज समाज का सबसे महत्पुर्ण घटक युवा बेरोजगार होकर रोजगार की तलाश मेंं भटकता फिर रहा है. परंतु इस चुनाव में जिस प्रकार भाजपा की सरकार को जनता का आर्शिवाद प्राप्त हुआ है ठीक उसी प्रकार इस बार भी उन्हे आर्शिवाद प्रदान कर सेवा का अवसर देने की बात मंच के माध्यम से युवाओं तक पहुचाते हुए प्रा. अनिल सोले ने बताया की वे रोजगार के साधनो को सरकार के साथ मिलकर गांव गांव तक पहुचाने का प्रयास करेगे. बेरोजगारों की महत्वपुर्ण समस्याओं को सरकार तक ले जाने का सफल प्रयास भी करेगे. परंतु इस बार पुन: युवओ को एक बार भाजपा का साथ देना होगा.

स्नातक सम्मेलन के सफल आयोजन में स्थानिक प्रितम लॉन में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, प्रदेश सचिव हरिश मोरे, पुर्व विधायक हेमंत पटले, पुर्व विधायक केशवराव मानकर, वरिष्ठ नेता राधेश्याम अग्रवाल, जिला संगठक मंत्री आशिष वांदिले, न.प. गटनेता दिनेश दादरीवाल, राजु नोतीनी, सुभाष आकरे, शिक्षक परिषद के निताराम अंबुले, अरूण पारधी, सामाजिक कार्यकर्ता अजित जैन, शिक्षक संगठन के विरेन्द्र कटरे, शहर अध्यक्ष भरत क्षत्रिय ग्रमीण अध्यक्ष नंदु बिसेन, जिला उपाध्यक्ष भाऊराव उके, गणेश हेमने, महेश आहुजा, किशोर हालानी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष संजय कुलकर्णी, जिला सचिव कशिश जायस्वाल, भाजपा नगर सेवक , पंचायत समिती सदस्य आदि उपस्थित थे.

कार्यक्रम में युवाओ को संबोधित करते हुए प्रा. सोले ने बताया की 10 वर्ष पुर्व नागपुर विभाग में 27 हजार पदवीधर मतदार थे. तथा उस समय बहुताय मतदारों से कार्यालय में ही मुलाकात हो जाया करती थी. लेकिन इस समय मतदारों की सं या दस गुना अधिक हो चुकी है. आज नागपुर स्नातक मतदार संघ में लगभग 3 लाख मतदार है, जिससे कार्यालय में मतदारों की संख्या कम होने लगी तथा वतर्मान में सुशिक्षित मतदार पान टपरीयों में मिला करते है. प्रशासन की कार्यप्रणाली तथा काँग्रेस सरकार ने केवल स्वयं का ही फायदा हमेंशा से सोचा है जिसके परिणाम स्वरूप आज देश में भाजपा की सरकार पुर्ण बहुमत के साथ है. इस बड़े परिवर्तन में युवाओं का महत्वपुर्ण योगदान है जो नए समाज एवं शक्तिशली देश के निर्माण का जनक है. कार्यक्रम में युवाओ का भारी प्रतिसाद देखते हुए प्रा. सोले ने सभी का आर्शिवाद मांगकर आनेवले 20 जुन को मतदान कर सेवा का मौका देने की विनंती की.

कार्यक्रम की प्रस्तावना में जिलाध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया की प्रा. सोले ने नागपुर महानगर पालिका के महापौर की जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए विकास कामों तथा सहकार क्षेत्रों की कार्य प्रणाली का जिवंत उदाहरण प्रस्तुत किया है. नागपुर की शिक्षक सहकारी बैंक को प्रगती पथ पर लाने का कार्य प्रा. अनिल सोले द्वारा किया गया. एैसे व्यक्ति को बहुमत के साथ विधानसभा में भेजने की जि मेदारी हम सभी की है जिसमें पदवीधर मतदार 20 जुन को प्रा. सोले को बहुमत से विजयी बनाये.

Advertisement

कार्यक्रम का संचालन अमित झा द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये शहर महामंत्री संजय मुरकुटे, अमित झा, बाबा बिसेन, सुनिल केलनका, ग्रामीण महामंत्री छत्रपाल तुरकर, महेन्द्र बघेले, संतोष कावडे, सुंदर अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, प्रदिपसिंह ठाकुर, वसंत चुटे, पंकज सोनवाने, अशोक जयसिंघानिया, रोहित अग्रवाल ने सहकार्य किया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.