Published On : Tue, May 13th, 2014

गोंदिया : सब्जी विक्रेता के घर से डेढ़ लाख के आभुषण उड़ा ले गये

Advertisement


गोंदिया

शहर में घरफोड़ी का सिलसिला रूकने का नाम नही ले रहा है. आये दिनों घरफोड़ी के मामले अखबारों की सुर्खियों में बने रहते है. शहर में चोर गिरोह सक्रिय रूप से काम कर रहा है. तथा सुने घर को टारगेट बनाकर घरफोड़ी की घटना को निरंतर अंजाम दे रहे है. वहीं दुसरी ओर पुलिस अब तक इस गिरोह का पर्दानफास नही कर पाई है. निरंतर हो रही चोरी की वारदातों से अब शहर की जनता अपने आप को असुरक्षित महसुस कर रही है.

बारहखोली, सेठ सूरजमल वार्ड गोंदिया निवासी सब्जी विक्रेता के घर से अज्ञात चोरों ने डेढ़ लाख रु. मूल्य के आभूषण अज्ञात चोर लेकर फरार हो गये. उक्त घटना को 12 मई के तडक़े अंजाम दिया गया. राजेश रूपचंद दुर्गानी (40) सब्जी विक्रेता है. घटना के दिन वह मेटाडोर से सब्जी लाने के लिए गया था. इस दौरान उनकी पत्नी अपने बेटे को लेकर भंडारा गई थी. जिसके चलते उनके घर में कोई भी सदस्य मौजुद नही था. सब्जी लेकर राजेश दुर्गानी घर पहुंचे तो घर के दरवाजे का कुंडा टूटा पाया. निरीक्षण करने पर घर के अंदर रखी सामग्री अस्त-व्यस्त पड़ी हुई थी. अज्ञात सेंधमार ने गोदरेज की आलमारी से डेढ़ लाख के आभूषण चुरा लिए थे. चुराए गए आभूषणों में दो नग सोने की अंगूठी 12 ग्राम की, महिलाओं की 4 ग्राम की सोनी की अंगूठी, 18 ग्राम वजन का एक महारानी सेट, 8 ग्राम वजन की सोने की चेन, एक सोने का लॉकेट, 10 ग्राम वजन का सोने का हार, 20 ग्राम वजन के तीन मंगलसूत्र, 12 ग्राम वजन का एक बेस्लेट, 6 ग्राम वजन के तीन जोड़ी झुमके, 14 ग्राम वजन की चार सोने की चुडिय़ा इस तरह कुल 100 ग्राम वजन के सोने के आभूषण अज्ञात चोरो द्वारा उड़ा लिये गये.

इस घटना के संदर्भ में राजेश दुर्गानी ने शहर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञातों के खिलाफ भादंवि की धारा 454,457,380 के तहत मामला दर्ज किया है. प्रकरण की आगे की जांच शहर पुलिस द्वारा की जा रही है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.