Published On : Fri, May 30th, 2014

गोंदिया : लाठी के वार से युवक घायल ; 2 पर मामला दर्ज

Advertisement


गोंदिया

रामनगर थानांतर्गत आनेवाले कटंगीकला में छोटी सी बात को लेकर दो आरोपीयों ने आपसी में सांठगांठ कर एक युवक की लाठी से जमकर पिटाई कर उसे घायल कर दिया.

सुत्रों से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 मई को कटंगीटोला में आरोपी धमेंद्र प्रितम निर्वीकर उम्र (29) निवासी कटंगीटोला तथा प्रितम चिंतामन निर्वीकर उम्र (45) निवासी बसंतनगर एकराय होकर फिर्यादी संजय प्रितम निर्वीकार के पास आ धमके तथा यह घर हमारा है तु यहां से चला जा इस बात को लेकर उलझ पड़े इतना ही नही अश्लील शब्दो में गालीगलौच कर संजय की लाठी से जमकर पिटाई कर डाली. दोनों आरोपीयों द्वारा फिर्यादी को बेरहमी से पिटा गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. शिकायत के आधार पर आरोपीयों के खिलाफ रामनगर थाने में अपराध दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया गया है. जहां आगे की जांच पुलिस हवलदार नेताम कर रहे है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.