Published On : Mon, Jul 7th, 2014

गोंदिया : राम विलाश जी पासवान के 69 वे जन्मदिन के अवसर पर केटीएस में फलों का वितरण

Advertisement


गोंदिया

kts
गोंदिया जिला लोकजन शक्ति पार्टी अध्यक्ष अॅड. सचिन ओंकार बंसोड के नेतृत्व में केंद्रिय मंत्री भारत सरकार व लोकजन शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. राम विलाश जी पासवान के 69 वे जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर लोकजन शक्ति पार्टी तथा दलित सेना द्वारा गोंदिया जिला के.टी.एस. शासकिय अस्पताल में मरिजों को बिस्कीट तथा फलों का वितरण किया गया.

इस अवसर पर एड. सचिन बन्सोड ने शासकिय हॉस्पीटर का निरिक्षण किया. व मरिजों से बातचीत कर उनकी समस्यों का जायजा लिया. उक्त कार्यक्रम लोजपा जिलाध्यक्ष व दलित सेना जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया. इस अवसर पर एड. सचिन बन्सोड ने बताया कि आज संपूर्ण जिले में मा. पासवान के जन्मदिवस मनाया जाएगा. तथा गोंदिया जिले में लोकजन शक्ति पार्टी एक नई ताकत के रूप में सामने आकर लोगो के लिए एक नई किरण साबित होंगी.

उक्त अवसर पर दलित जिलाध्यक्ष ओंकार बन्सोड, वसिम सिद्धकी, प्रवेश उर्फ विक्की सुखदेवे, दसपालसिंह, निकलेश शर्मा, निशिकांत बन्सोड, जयश रहांगडाले, रवि उके, गोल्डी मेश्राम, मंगेश रंगारी, अनिल शेंडे, विनीत भौरे, जयेश वाहाने, मनिष कच्छवाहे, देवकुमार मेश्राम, आकाश वाळवे, राहुल डोंगरे, सोनु बनवाले, सिद्धार्थ डोंगरे, राधे मेश्राम, मोनु चव्हाण, रमाशंकर रॉय, धोनी मेश्राम, अंकित सुखदेवे, स्नेहल बंसोड, विजय डहारे, जितेंद्र कड़वे, सतिश ब्रा हणकर, करण कोल्हाटकर, अमित गायकवाड़ तथा अन्य कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अथक प्रयास किया. सभी कार्यकर्ताओं का आभार एड. सचिन बन्सोड ने माना.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.