Published On : Wed, Jul 30th, 2014

गोंदिया : रमजान ईद के पर्व पर राष्ट्रवादी कांग्रेस ने दी बधाई

Advertisement


गोंदिया

Eid Prog. Photo
रमजान ईद के पावन पर्व पर सभी मुस्लिम भाइयों एवं तमाम नागरिकों को बधाई देने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से बालाघाट रोड पर ईदगाह के पास कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

इस अवसर पर विधायक राजेन्द्र जैन तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर उन्हें गुलाब का फूल भेंट देकर रमजान ईद की शुभकामनाएँ दी. पदाधिकारियों ने इस अवसर पर समाज बंधुओं को लड्डू वितरित किये. हिंदू-मुस्लिम समाज में आपसी भाईचारा बढ़ाने वाली रमजान ईद पावन अवसर पर समाज बंधुओं को शुभकामनाएँ देने के लिए उपरोक्त स्थान पर आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष शिव शर्मा, जिला प्रवक्ता अशोक सहारे, जिला कौमी एकता समिती के अध्यक्ष जलीलभाई पठान, युवक राष्ट्रवादी के जिलाध्यक्ष सचिन शेंडे, अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष रफीक खान, शहर विद्यार्थी अध्यक्ष निजाम सैय्यद, पार्षद ख़ालिदभाई पठान, पूर्व पार्षद जनकराज गुप्ता, प्रवक्ता रवि मूंदड़ा, जिला ग्राहक संरक्षण कार्यवाहक भुवन रिनाईत, दीपक कनोजे, विनायक शर्मा, पूर्व पार्षद मुजीब पठान आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर असंख्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.