Published On : Thu, Jun 5th, 2014

गोंदिया : बिजली दफ्तर में तलवार लेकर उत्पात

Advertisement


गोंदिया

तिरोड़ा शहर विभाग कार्यालय में कार्यरित कनिष्ठ अभियंता और उसके सहकर्मियों को 4 जुन के रात 12.05 के दौरान रौंद्र रूप का सामना करना पड़ा अशोक पंजाबी नामक व्यक्ति बिजली कटौती के संदर्भ में तलवार लेकर बिजली दफ्तर के ऑपरेटिंग रूप में घुसकर उत्पात मचाने लगा. फिर्यादी कनिष्ठ अभियंता शैलेश दलमय राजु उम्र (31) की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुये आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

पुलिस सुत्रों से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी यह अपने साथियों के साथ देर रात तिरोड़ा शहर के पॉवर हाऊस में तलवार लेकर जा धमका तथा कार्यालय में मौजुद वितरण कंपनी के यंत्र चालक ऑपरेटर सदानंद साखरे पर तलवार निकालकर उसे धमकाया तथा फिर्यादी कनिष्ठ अभियंता से अश्लील शब्दों में गालीगलौच कर हथियार के दमपर अपेंटिस कर्मी उमेश मानकर को गार्ड रूम में लेजकर उसे बंधक बनाते हुये मारने पीटने की धमकी देकर उसके शरीर के पिछले हिस्से में वार कर उसे घायल कर दिया. शासकीय काम में लगभग आधा घंटा रूकावट करने वाले आरोपी के खिलाफ तिरोड़ा थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. आगे की जांच पुलिस हवलदार पवार कर रहे है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.