पैसों के विवाद को लेकर हत्या का अंदेशा
गोंदिया
रेलवे स्टेशन परिसर के एक गोदाम के अंदर युवक की निर्मम से हत्या कर दी गई. यह घटना 1 जून को सुबह 10.30 बजे दौरान घटित होने का अंदाजा पुलिस ने व्यक्त किया है.
घटना की जानकारी आम होने के बाद घटना स्थल पर नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी. बताया गया कि एक युवक को उसके साथी अपने साथ गोदाम के अंदर खींचते हुए ले गए और एक बड़े पत्थर से उसके सिर पर प्रहार कर मौत के घाटर उतार दिया. जिस युवक की हत्या की गई है. उसका नाम बाल्या बताया जा रहा है. यह नाम सुनकर एक राजनीतिक दल के कार्यकर्तावहा जा पहुंचे. लेकिन वह जिस युवक के होने की आशंका के चलते वहा पहुंचे थे वह नहीं था. नतीजतन वह लोग वापस लौट गए.
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद उपविभागीय अधिकारी भोयर, थानेदार कालदाते ने घटनास्थल को भेंट दी. मृतक का शव केटीएस अस्पताल में लाया गया. मृतक की शिना त नहीं हो पाई है. पुलिस ने एक युवक को उठा लिया है. उसके कपड़े पर खून के निशान देखे गए. पुलिस का अनुमान है कि पैसों के लेन-देन को लेकर पत्थर से कुचलकर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई. हत्या की गई होगी. हत्या के लिये उपयोग किया गया पत्थर घटनास्थल में पड़ा था.
Nagpur Protest: Protesters Sing National Anthem During Police Detention | Samvidhan Chowk...
nagpur student protest delhi lathi charge
प्लेट हटाने को कहा तो भड़के पड़ोसी! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #news #Attack...
चाकू की नोक पर लूटपाट! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #NewsUpdate #Police #KnifeAttack #Robbery
लकड़गंज में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश नाकाम #NagpurNews #Crime #Theft #Chor #HindiNews...
कन्हान में नशे की ‘काली दुकान’ पर पुलिस का छापा! #NagpurNews #Drug...





