Published On : Wed, May 21st, 2014

गोंदिया : पटरी पार कर रहा युवक ट्रेन से कटा

Advertisement


गोंदिया

रावणवाड़ी थानांतर्गत आने वाले बिरसोला में 19 मई की रात 7 से 7.30 बजे के बीच गोंदिया से बालाघाट की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन से कटकर एक 30 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई.

बिरसोला के स्टेशन प्रबंधक कौशलकुमार सिंह द्वारा जारी मेमो के संदर्भ में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गोंदिया-बिरसोला के बीच खंभा नंबर 02-3 के पास उक्त युवक जब लापरवाहीपूर्वक पटरी पार कर रहा था, तभी ट्रेन से कटकर उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. शिकायत के आधार पर रावणवाड़ी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. आगे की जांच पुलिस हवलदार रहांगडले कर रहे हैं.

रेलवे ट्रैक पर अज्ञात लाश मिली
सालेकसा थानांतर्गत आने वाले धानोली परिसर में रेलवे ट्रैक पर एक 50 से 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया. घटना मंगलवार 20 मई की रात 8.30 से 9 बजे के दौरान की है. मृतक को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी मौत ट्रेन से कटकर हुई होगी. शिकायत के आधार पर सालेकसा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. आगे की जांच पुलिस हवलदार रहांगडाले कर रहे है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.