Published On : Thu, Jun 5th, 2014

गोंदिया : नगदी व जेवरात उड़ा ले गये

Advertisement


गोंदिया

जिले में लगातार चोरो का कहर जारी है दिनों दिन चोरी के मामलों में बढ़ोत्तरी होती जा रही है. वहीं दुसरी ओर पुलिस की पेट्रोलिंग गस्त सुस्त पड़ी है. जिससे चोरो के हौसले बुलंद है और वे एक ही रात में लाखो की घरफोड़ी की घटना को अंजाम दे रहे है. अर्जुनी मोरगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले ग्राम सिरोली में अज्ञात चोरो द्वारा आभूषण तथा नगदी पर हाथ साफ कर दिया गया.

सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिर्यादी पांडुरंग आनंदराव कापगते उम्र (42) के घर पर चोरो ने पिछे का दरवाजा तोडक़र भीतर प्रवेश किया तथा लकड़ी के आलमारी में रखे 5 ग्राम सोने के झुमके, 3 तोला सोने का नेकलेस, 10 ग्राम कान रिंग, 5 सोने की अंगुठी, नगद राशि 30 हजार कुल इस तरह मिलाकर 1 लाख 82 हजार के साहित्य पर अज्ञात चोरो ने हाथ साफ कर दिया. फिर्यादी की शिकायत के आधार पर अर्जुनी मोरगांव थाने में चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले की आगे की जांच पुलिस निरिक्षक भागवत कर रहे है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.