Published On : Wed, May 21st, 2014

गोंदिया : दो सड़क दुर्घटनाओं ने ली दो की जान

Advertisement


गोंदिया

जिले में घटित दो अलग-अलग सडक़ हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई. रामनगर थानांतर्गत आनेवाले स्थानीय मरारटोली मुख्य बस स्टॉप के सामने 20 मई की दोपहर 3 बजे सडक़ पार कर रहे 65 वर्षीय प्रेमलाल रामचंद ठाकरे वाहन की चपेट में आ गए. राहगीरों की मदद से उसे उपचार हेतु केटीएस अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. शिकायत के आधार पर रामनगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है.

दूसरी घटना दवनीवाड़ा थानांतर्गत ग्राम निलागोंदी पुलिस के समीप 20 मई की सुबह 8.30 बजे के दौरान घटित हुई. जब पुल के पास गुजरती 55 वर्षीय ग्राम मेंढा निवासी श्रीमती पुष्पा नेपालचंद उदापुरे को बेकाबू ट्रैक्टर क्रमांक एम.एच. 35/ जी. 4471 ट्राली क्रमांक 6591 के चालक बिहारी तेजराम अगासे ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे अपनी चपेट में ले लिया. महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी चालक घटनास्थल से फरार होने में कामयाब हो गया. शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. आगे की जांच पुलिस कर रही है.

Gold Rate
July 20 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

बाईक फिसलन से 3 घायल
नवेगांवबांध थानांतर्गत पांढरवानी नाले के पास रात 8 से 8.30 बजे के दौरान एक तेज रफ़्तार मोटरसाइकल क्रमांक एम.एच. 35/ यु. 7117 का चालक ट्रिपल सीट वाहन लापरवाही के साथ तेजी से चला रहा था. इसी दौरान मोड़ में अनियंत्रित होकर उसका वाहन फिसल गया, जिससे मोटरसाइकल पर बैठे दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए तथा आरोपी चालक रंजीत दमाजी कांबड़े घायल हो गया. फिर्यादी सचिन बाबुल की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. आगे की जांच जारी है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
Advertisement
बाइक से गिराकर किया वार, एक गिरफ्तार दो अन्य की तलाश #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #crimenews

बाइक से गिराकर किया वार, एक गिरफ्तार दो अन्य की तलाश #vidarbhanews...

प्रॉपर्टी विवाद में दामाद की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल पक्ष के दो आरोपी गिरफ्तार

प्रॉपर्टी विवाद में दामाद की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल पक्ष के दो आरोपी...

वणी में सोनम वांगचुक समर्थन में सर्वदलीय प्रदर्शन #vidarbhanews #wani #news #vidarbha #nagpurnews

वणी में सोनम वांगचुक समर्थन में सर्वदलीय प्रदर्शन #vidarbhanews #wani #news #vidarbha...

नीट पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन #vidarbhanews #nagpur #vidarbha #nagpurnews #nagpurtoday #news

नीट पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन #vidarbhanews #nagpur #vidarbha #nagpurnews #nagpurtoday...

वडेट्टीवार ने सदाभाऊ खोत पर बोला तीखा हमला #maharashtranews #mumbai #newsupdate #maharashtra

वडेट्टीवार ने सदाभाऊ खोत पर बोला तीखा हमला #maharashtranews #mumbai #newsupdate #maharashtra

संजय राउत ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए #maharashtranews #delhi  #vidarbhanews #nagpurnews #nagpur

संजय राउत ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए #maharashtranews #delhi #vidarbhanews #nagpurnews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges