मामुली बात को लेकर संघर्ष
दोनों परिवारों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज
गोंदिया
गंगाझरी थानांतर्गत आनेवाले ग्राम सेजगांव में दो परिवारों के बीच मामुली सी बात को लेकर खुनी संघर्ष छिड़ गया तथा दोनों परिवारों के सदस्यों ने एक दुसरे के खिलाफ गंगाझरी थाने में मामला दर्ज करवाया पुलिस सुत्रों से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार 8 मई की दोपहर 3 बजे के दौरान फिर्यादी दिपक ईश्वर ठाकरे उम्र (21) के पिता ईश्वर भैय्यालाल ठाकरे व आरोपी मुन्नलाल उर्फ मुन्ना प्रभुदास बघेले के बीच छोटी सी बात को लेकर कहासुनी के साथ गालीगलौच हुई. बस इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में संघर्ष छिड़ गया. तथा आरोपी ने आवेश में आकर फिर्यादी के पिता के मुंह पर ईंट से जोरदार प्रहार कर उनका दांत तोडक़र लहुलुहान कर भविष्य में जानसे मारने की गंभीर धमकी दे डाली. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी मुन्ना प्रभुदास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. वहीं इसी संदर्भ फिर्यादी मुन्ना प्रभुदास की शिकायत के आधार पर उक्त थाने में आरोपी दिपक ईश्वर ठाकरे के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है.
सुत्रों से मिली जानकरी के अनुसार आरोपी यह फिर्यादी के साथ अश्लील शब्दों का प्रयोग कर गालीगलौच कर रहा था. जब फिर्यादी द्वारा गालीयों पर अपत्ती जताई तो आरोपी दिपक ईश्वर ठाकरे ने फिर्यादी के सिर पर लाठी से प्रहार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. बरहाल इस संदर्भ में दोनों परिवारों ने गंगाझरी थाने में मामला दर्ज करवाया है. दोनों परिवारों में संघर्ष कैसे छिड़ा? इसकी असली वजह की जांच सहायक पुलिस उपनिरिक्षक गावड़े कर रहे है.
पेपर लीक पर फडणवीस के इस्तीफे की मांग तेज
विकास निधि कार्यों में टेंडर घोटाले, जांच की मांग
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...
नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...
हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate





