Published On : Thu, Jun 26th, 2014

गोंदिया : गहने की सफाई का झांसा देकर 60 हजार के जेवरात पर हाथ साफ

Advertisement


गोंदिया

गहनों की सफाई करने का झांसा देकर एक महिला के 60 हजार रूपये के गहनों पर दो अज्ञात युवकों ने हाथ साफ कर दिया.

सुत्रों से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार गोरेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले ग्राम पाथरी में उक्त घटना 24 जून के सुबह 10 बजे के दौरान घटित हुई. बताया गया कि पाथरी निवासी लक्ष्मीबाई के यहां दो अज्ञात युवकों ने प्रवेश किया तथा गहने चमकाने का झांसा दिया. युवकों की बाते सुनकर लक्ष्मीबाई ने अपना मंगलसुत्र, अंगुठी, गले की चेन तथा लॉकेट एैसा कुल 60 हजार के जेवरात उन्हें साफ करने के लिए दिये. इसके बाद ठगो ने एक गंज मंगवाया तथा पानी में केमीकल मिलाकर उसे मिलाने लगे. इसी दौरान ठगो ने कहा कि अब इसे गैस में गरम कर दो और वहां से चले गये उनके जाने के बाद उसने थोड़ी देर पानी को गरम करा जब गहने देखने की पारी आई तो जेवरात वहां मौजुद नही थे. ठगाबाजी का शिकार होने के पश्चात महिला अजनबियों को देखने दौड़ पड़ी लेकिन जब तक दोनों युवक वहां से फरार हो गये थे.

इस प्रकार की घटना इसके पूर्व भी प्रकाश में आई लेकिन फिर भी लोगो ने सबक नही लिया और ठगाबाजी का शिकार बने. फिर्यादी की शिकायत के आधार पर दोनों अज्ञात युवकों के खिलाफ धारा 420,406 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. आगे की जांच पड़ताल गोरेगांव पुलिस कर रही है.

representational Pic

representational Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.